Solutions
Products
Industries
Resources
Admin console

Google Workspace for Education के लिए स्कूल की सहमति

छात्र-छात्राएं, Google Workspace for Education की मुख्य सेवाएं (“मुख्य सेवाएं”) इस्तेमाल कर सकें, इसके लिए स्कूल को सहमति देनी होगी.

Google Workspace for Education में हम कौनसा डेटा इकट्ठा करते हैं, उसका इस्तेमाल कैसे करते हैं, और उसे किन परिस्थितियों में ज़ाहिर करते हैं, इस बारे में नीचे दी गई जानकारी पढ़ें और उस पर अपनी सहमति दें. Google आपकी सहमति के बिना जान-बूझकर किसी भी छात्र-छात्रा की निजी जानकारी को इकट्ठा, इस्तेमाल या ज़ाहिर नहीं करेगा.

कृपया ध्यान दें कि 18 साल से कम उम्र के छात्र-छात्राओं को Google Workspace for Education खाते के अलावा किसी अतिरिक्त सेवा के इस्तेमाल की अनुमति देने के लिए, स्कूल को छात्र-छात्राओं के माता-पिता या अभिभावक की सहमति लेनी होगी. सबसे सही तरीका तो यही है कि छात्र-छात्राओं के लिए मुख्य सेवाएं चालू करने से पहले भी, स्कूल उनके माता-पिता या अभिभावक की सहमति ले. माता-पिता या अभिभावक की सहमति लेने से जुड़े संसाधन यहां देखें. इनमें पसंद के मुताबिक बनाए जा सकने वाले टेंप्लेट भी शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल माता-पिता या अभिभावक की सहमति लेने के लिए किया जा सकता है.

कृपया नीचे दिया गया Google Workspace for Education का निजता नोटिस पढ़ें और उसे स्वीकार करें.

    • Google Workspace for Education एक ऐसा प्लैटफ़ॉर्म है जो छात्र-छात्राओं (और उनके माता-पिता या अभिभावकों), एजुकेटर, और स्कूल एडमिन के लिए, सीखने-सिखाने और मिलकर काम करने के अनुभव को बेहतर बनाता है. Google Workspace for Education में कई कैटगरी की सेवाएं हैं, जिनका ब्यौरा निजता नोटिस में दिया गया है. इन सेवाओं में अंतर को समझना ज़रूरी है, क्योंकि इन सभी का दायरा और इनमें डेटा को प्रोसेस करने का तरीका अलग है.

      •  Google Workspace for Education की मुख्य सेवाओं के नाम सेवाओं की खास जानकारी वाले सेक्शन में दिए गए हैं. इनमें Gmail, Calendar, Classroom, Assignments, Contacts, Drive, Docs, Forms, Groups, Sheets, Sites, Slides, Chat, Meet, Vault, Chrome सिंक, Gemini for Education, और NotebookLM शामिल हैं.

      • • Google Workspace for Education की अन्य सेवाओं के नाम, सेवाओं की खास जानकारी वाले सेक्शन में दिए गए हैं. इनमें AppSheet और Read Along शामिल हैं.

      •  Google Workspace for Education की अतिरिक्त सेवाएं, आम तौर पर सभी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होती हैं. जैसे- Google Search, Maps, और YouTube. इन्हें Workspace for Education के उपयोगकर्ता अपने Workspace खातों से ऐक्सेस कर सकते हैं. 

    • इस दस्तावेज़ में दोनों तरह की सेवाओं के बारे में अहम जानकारी दी गई है. ज़्यादा जानकारी के लिए, नीचे दिए गए दस्तावेज़ों में अतिरिक्त जानकारी और उदाहरण देखें. इनमें दी गई जानकारी Google Workspace for Education खातों पर भी लागू होती है. मुख्य सेवाओं के लिए प्रोसेस किए जाने वाले डेटा के बारे में ज़्यादा जानकारी, Google Cloud निजता नोटिस में दी गई है. अतिरिक्त सेवाओं के लिए प्रोसेस किए जाने वाले डेटा के बारे में ज़्यादा जानकारी, Google की निजता नीति में दी गई है. इस नोटिस में मुख्य सेवाओं के बारे में दी गई जानकारी, सेवाओं की खास जानकारी वाले सेक्शन में शामिल अन्य सेवाओं पर भी लागू होती है.

    • आपकी जानकारी: हम क्या इकट्ठा करते हैं और उसे कैसे इस्तेमाल करते हैं

      Google Workspace for Education खाता, एक ऐसा Google खाता है जिसे छात्र-छात्राओं और एजुकेटर के लिए, स्कूल बनाता और मैनेज करता है. इस खाते का इस्तेमाल मुख्य और अतिरिक्त, दोनों तरह की सेवाओं के लिए किया जा सकता है. आपके खाते में हम जो भी जानकारी इकट्ठा और स्टोर करते हैं उसे निजी जानकारी माना जाता है. एडमिन यह मैनेज करते हैं कि छात्र-छात्राएं अपने Google Workspace for Education खातों से मुख्य और अतिरिक्त सेवाओं का इस्तेमाल कैसे करेंगे. इनमें उन अतिरिक्त सेवाओं के लिए माता-पिता या अभिभावकों की सहमति लेना भी शामिल है जिन्हें एडमिन छात्र-छात्राओं के लिए चालू करना चाहते हैं. Google Workspace for Education के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध, मुख्य और अतिरिक्त सेवाओं के बारे में ज़्यादा जानें.

    • मुख्य सेवाएं

    • छात्र-छात्राएं, शिक्षक, और एडमिन जब Workspace की मुख्य सेवाएं इस्तेमाल करते हैं, तब हम दो तरह का डेटा इकट्ठा करते हैं: मुख्य सेवाओं में आपका उपलब्ध कराया गया या बनाया गया डेटा (ग्राहक से जुड़ा डेटा) मुख्य सेवाओं के आपके इस्तेमाल के दौरान इकट्ठा किया गया डेटा (सेवा से जुड़ा डेटा) Google Workspace for Education की मुख्य सेवाओं में कोई विज्ञापन नहीं दिखाया जाता है. साथ ही, मुख्य सेवाओं में इकट्ठा की गई आपकी किसी भी निजी जानकारी का इस्तेमाल विज्ञापन दिखाने के लिए नहीं किया जाता. मुख्य सेवाओं में आपका उपलब्ध कराया गया या बनाया गया डेटा हमें ग्राहक से जुड़ा डेटा, मुख्य सेवाओं के ज़रिए मिलता है और हम उसे स्कूल (ग्राहक) से मिले दिशा-निर्देशों के मुताबिक ही प्रोसेस करते हैं. ग्राहक से जुड़े इस डेटा में वह सब शामिल है जिसे आपने या आपके स्कूल ने मुख्य सेवाओं का इस्तेमाल करने के दौरान सबमिट किया, सेव किया, भेजा या पाया. जब कोई Google Workspace for Education खाता बनाया जाता है, तो स्कूल अपने छात्र-छात्राओं और एजुकेटर की कुछ निजी जानकारी Google को उपलब्ध कराता है. इसमें उपयोगकर्ता का नाम, ईमेल पता और पासवर्ड शामिल है. स्कूल चाहें, तो उपयोगकर्ता का सेकंडरी ईमेल पता, फ़ोन नंबर, और घर का पता जैसी जानकारी भी शेयर कर सकते हैं. उपयोगकर्ता अपने खाते में अतिरिक्त जानकारी भी जोड़ सकते हैं. जैसे, प्रोफ़ाइल फ़ोटो और अतिरिक्त फ़ोन नंबर. सेवाओं का इस्तेमाल करके बनाए जाने वाले डेटा में, Gmail का इस्तेमाल करने के दौरान आपके लिखे गए और आपको मिले ईमेल या Drive में ड्राफ़्ट और सेव किए जाने वाले दस्तावेज़ शामिल हैं. ग्राहक से जुड़े डेटा का इस्तेमाल मुख्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए किया जाता है. जैसे, Google, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के मैसेज एक-दूसरे तक पहुंचाने के लिए उनके ईमेल पतों का इस्तेमाल करता है

    • मुख्य सेवाएं इस्तेमाल करने पर हम यह जानकारी इकट्ठा करते हैं

    • Google Cloud निजता नोटिस में बताया गया है कि हम मुख्य सेवाओं का इस्तेमाल करने पर सेवाओं से जुड़ा डेटा भी इकट्ठा करते हैं. सेवाओं से जुड़े डेटा में यह शामिल है:

      • • आपके खाते की जानकारी, जिसमें नाम और ईमेल पता जैसी जानकारी शामिल है.

      • • मुख्य सेवाएं इस्तेमाल करते समय की जाने वाली गतिविधि की जानकारी. जैसे, आपने किस तरह का कॉन्टेंट ऐक्सेस किया या किन लोगों के साथ बातचीत की या कॉन्टेंट शेयर किया, और सेवाओं के आपके इस्तेमाल से जुड़ी अन्य जानकारी.

      • • आपकी सेटिंग, ऐप्लिकेशन, ब्राउज़र, और डिवाइस. हम आपकी सेटिंग और हमारी सेवाओं को ऐक्सेस करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्लिकेशन, ब्राउज़र, और डिवाइसों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं. इसमें ब्राउज़र और डिवाइस का टाइप, सेटिंग कॉन्फ़िगरेशन, यूनीक आइडेंटिफ़ायर, ऑपरेटिंग सिस्टम, मोबाइल नेटवर्क की जानकारी, और ऐप्लिकेशन के वर्शन का नंबर शामिल है. इसके अलावा, हमारी सेवाओं के साथ आपके ऐप्लिकेशन, ब्राउज़र, और डिवाइस के इंटरैक्शन की जानकारी भी इकट्ठा की जाती है. इसमें आईपी पता, क्रैश रिपोर्ट, और सिस्टम की गतिविधि के साथ-साथ आपके अनुरोध की तारीख और समय भी शामिल है.

      • • आपकी जगह की जानकारी. आईपी पते जैसी कई टेक्नोलॉजी की मदद से, हम आपकी जगह की जानकारी भी इकट्ठा करते हैं.

      • • आपकी बातचीत का डेटा. हम आपके या आपके एडमिन के साथ की गई बातचीत का डेटा रिकॉर्ड करते हैं. इसमें Google को सुझाव/राय देने या शिकायत करने, सवाल पूछने या तकनीकी सहायता टीम से की गई बातचीत शामिल है.

      •  एडमिन खाते का जो डेटा इकट्ठा किया जाता है उसमें पैसे चुकाने और लेन-देन से जुड़े डेटा के साथ-साथ, हमसे सीधे तौर पर की गई बातचीत की जानकारी शामिल होती है.

    • सेवा से जुड़े डेटा का इस्तेमाल, स्कूल और छात्र-छात्राओं को उनके काम की सेवाएं उपलब्ध कराने और उनका रखरखाव करने के लिए किया जाता है. साथ ही, सेवाओं की सुरक्षा और विश्वसनीयता को बेहतर बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. इन्हें बेहतर बनाने के लिए, हम सेवा से जुड़ा एग्रीगेट किया गया डेटा इस्तेमाल करते हैं. इससे हमें तकनीकी समस्याओं को हल करने, सुरक्षा के उपायों को बेहतर और अप-टू-डेट रखने, और यह पक्का करने में मदद मिलती है कि सेवाएं सही तरीके से काम करें. अगर आपने सेवाओं के ज़रिए सुझाव/राय दी है या शिकायत की है, तो हम उसका इस्तेमाल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं. हालांकि, सुझाव/राय देना या शिकायत करना पूरी तरह से आपकी मर्ज़ी पर निर्भर करता है. बिना कोई सुझाव/राय दिए या शिकायत किए भी, सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है. हम सेवा से जुड़े डेटा का इस्तेमाल, सेवाओं के बेहतर तरीके से इस्तेमाल के लिए सुझाव देने, आपकी ओर से अनुरोध की गई अन्य सेवाएं उपलब्ध कराने और उन्हें बेहतर बनाने, सहायता उपलब्ध कराने, और कानूनी जवाबदेही पूरी करने के साथ-साथ, अपने उपयोगकर्ताओं, ग्राहकों, लोगों, और Google की सुरक्षा के लिए भी करते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Cloud का निजता नोटिस पढ़ें.

    • Read Along, आवाज़ का डेटा भी इकट्ठा करता है. आवाज़ के डेटा को मुख्य रूप से सिर्फ़ उपयोगकर्ता के डिवाइस पर प्रोसेस किया जाता है. इसे Google के साथ शेयर नहीं किया जाता. कुछ मामलों में, आवाज़ का डेटा कुछ समय के लिए Google के सर्वर पर भेजा जाता है. ऐसा रीयल-टाइम में बोली को पहचानने के लिए किया जाता है. आवाज़ के डेटा को प्रोसेस करने के बाद, सेव नहीं किया जाता.

    • अतिरिक्त सेवाएं

    • जब छात्र-छात्राएं, शिक्षक, और एडमिन अतिरिक्त सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तब हम दो तरह का डेटा इकट्ठा करते हैं:

      •  अतिरिक्त सेवाओं में आपका उपलब्ध कराया गया या बनाया गया डेटा

      •  अतिरिक्त सेवाओं के आपके इस्तेमाल के दौरान इकट्ठा किया गया डेटा

    • अतिरिक्त सेवाओं में उपलब्ध कराया गया या बनाया गया डेटा

    • छात्र-छात्राएं और शिक्षक जब अतिरिक्त सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो हम जानकारी इकट्ठा करते हैं. इस बारे में ज़्यादा जानकारी Google की निजता नीति में दी गई है. इकट्ठा की जाने वाली जानकारी में आपका हमें उपलब्ध कराया गया डेटा, आपका बनाया या अपलोड किया गया कॉन्टेंट, और आपको किसी अन्य व्यक्ति से मिला कॉन्टेंट शामिल है. उदाहरण के लिए, हम किसी अतिरिक्त सेवा में Workspace खाते से उपयोगकर्ता के साइन इन करने पर, उसके Workspace खाते की पहचान करने के लिए उसके उपयोगकर्ता नाम और प्रोफ़ाइल में दी गई जानकारी का इस्तेमाल करते हैं. आपके पास Google पर फ़ोटो और वीडियो जैसे कॉन्टेंट को सेव करने का विकल्प भी होता है.

    • अतिरिक्त सेवाओं के आपके इस्तेमाल के दौरान इकट्ठा किया जाने वाला डेटा

    • Google की निजता नीति में यह भी बताया गया है कि आपके अतिरिक्त सेवाएं इस्तेमाल करने के दौरान, हम कौनसी जानकारी इकट्ठा करते हैं. इसमें यह जानकारी शामिल है:

      •  अतिरिक्त सेवाओं का इस्तेमाल करते समय आपकी गतिविधि. इसमें आपके खोजे गए शब्द, देखे गए वीडियो, देखे गए विज्ञापन और इंटरैक्ट किया गया कॉन्टेंट, ऑडियो सुविधाओं का इस्तेमाल करते समय आवाज़ और ऑडियो की जानकारी, खरीदारी से जुड़ी गतिविधि, और हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करने वाली तीसरे पक्ष की साइटों और ऐप्लिकेशन पर की गई गतिविधि शामिल है.

      •  आपके ऐप्लिकेशन, ब्राउज़र, और डिवाइस की जानकारी. हम ऐप्लिकेशन, ब्राउज़र, और डिवाइसों से जुड़ी जानकारी भी इकट्ठा करते हैं. इसके बारे में ज़्यादा जानकारी मुख्य सेवाओं के सेक्शन में दी गई है.

      •  आपकी जगह की जानकारी. हम जीपीएस, आईपी पता, और डिवाइस के सेंसर डेटा के साथ ही आपके डिवाइस के आस-पास मौजूद वाई-फ़ाई ऐक्सेस पॉइंट, मोबाइल टॉवर, और ब्लूटूथ की सुविधा वाले डिवाइस की मदद से आपकी जगह की जानकारी भी इकट्ठा करते हैं. आपके डिवाइस और खाते की सेटिंग के हिसाब से यह तय होता है कि हम जगह की जानकारी का कौनसा डेटा इकट्ठा करेंगे.

    • हम डेटा क्यों इकट्ठा करते हैं

    • अतिरिक्त सेवाओं में इकट्ठा किया जाने वाला डेटा आपके लिए सेवाएं उपलब्ध कराने, उनका रखरखाव करने, और उन्हें बेहतर बनाने, नई सेवाएं डेवलप करने, आपके हिसाब से सेवाएं देने, उनकी परफ़ॉर्मेंस का आकलन करने, और आपसे संपर्क करने के साथ-साथ Google, हमारे उपयोगकर्ताओं, और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google की निजता नीति देखें.

    • कुछ अतिरिक्त सेवाओं में विज्ञापन दिखाए जाते हैं. हालांकि, प्राइमरी और सेकंडरी (किंडरगार्टन से बारहवीं क्लास तक) स्कूल के लिए Google Workspace for Education खाते का इस्तेमाल करने पर, उपयोगकर्ताओं को उनकी दिलचस्पी के हिसाब से विज्ञापन नहीं दिखाए जाते. इसका मतलब है कि हम उनके खातों की जानकारी या गतिविधि का इस्तेमाल विज्ञापन दिखाने के लिए नहीं करते. हालांकि, हम आपकी खोज क्वेरी, डिवाइस इस्तेमाल करने के समय या आपके पढ़े गए पेज के कॉन्टेंट जैसी सामान्य जानकारी के आधार पर विज्ञापन दिखा सकते हैं.

    • उपयोगकर्ता अपनी जानकारी कब शेयर करते हैं

    • स्कूल एडमिन, छात्र-छात्राओं को Google Docs और YouTube जैसी Google सेवाओं का ऐक्सेस दे सकता है. इन सेवाओं का इस्तेमाल करते समय उपयोगकर्ता, अन्य लोगों के साथ या सार्वजनिक तौर पर जानकारी शेयर कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपने Google Play पर कोई समीक्षा पोस्ट की है, तो उसके बगल में आपके नाम के साथ-साथ आपकी फ़ोटो दिखेगी. इसके अलावा, अगर आपने किसी दोस्त के साथ कोई फ़ोटो शेयर की और उसने उसकी कॉपी बना ली या उसे किसी अन्य के साथ शेयर कर दिया, तो वह फ़ोटो आपके दोस्त के Google खाते में तब भी दिखती रहेगी, जब आपने उसे अपने Google खाते से हटा दिया हो. आपको याद दिला दें कि सार्वजनिक तौर पर जानकारी शेयर करने पर, उसे Google Search जैसे किसी भी सर्च इंजन के ज़रिए खोजा जा सकता है.

    • Google आपकी जानकारी कब शेयर करता है

    • Google की निजता नीति और Google Cloud के निजता नोटिस में इसकी पूरी जानकारी दी गई है. इसके मुताबिक, हम आपकी निजी जानकारी को Google से बाहर की कंपनियों, संगठनों या व्यक्तियों के साथ शेयर नहीं करते हैं. हालांकि, यहां बताए गए मामलों में ऐसा किया जा सकता है:

      •  आपके स्कूल के एडमिन के साथ: आपके एडमिन और आपके Workspace खाते को मैनेज करने वाले रीसेलर के पास आपकी जानकारी का ऐक्सेस होगा. उदाहरण के लिए, वे ये काम कर सकते हैं:

        • ▪ खाते की जानकारी, गतिविधि, और आंकड़े देखना;

        • ▪ आपके खाते का पासवर्ड बदलना;

        • ▪ आपके खाते का ऐक्सेस निलंबित या बंद करना;

        • ▪ लागू कानून, नियम, कानूनी प्रक्रिया या लागू होने वाले सरकारी अनुरोधों को पूरा करने के लिए, आपके खाते की जानकारी ऐक्सेस करना;

        • ▪ आपके लिए अपनी जानकारी या निजता सेटिंग को मिटाने या उनमें बदलाव करने की सुविधा बंद करना.

      • आपकी सहमति होने पर: हम आपकी निजी जानकारी को Google से बाहर तभी शेयर करेंगे, जब हमें आपकी या आपके माता-पिता या अभिभावक की सहमति मिली हो.

      •  • हम आपकी सहमति मिलने पर ही आपकी निजी जानकारी को Google से बाहर शेयर करेंगे.

      •  बाहरी प्रोसेसिंग के लिए: हम अपनी सहयोगी कंपनियों और तीसरे पक्ष की अन्य भरोसेमंद कंपनियों के साथ निजी जानकारी शेयर करते हैं, ताकि वे हमारे निर्देशों के मुताबिक और हमारी निजता नीति, Google Cloud निजता नोटिस, और गोपनीयता और सुरक्षा के अन्य ज़रूरी उपायों का पालन करते हुए उसे हमारे लिए प्रोसेस कर सकें.

      •  कानूनी वजहों से: जब हमें पूरा भरोसा हो कि जानकारी का ऐक्सेस, उसका इस्तेमाल, रखरखाव या उसे ज़ाहिर करना कानूनी वजहों से ज़रूरी है, तब भी हम निजी जानकारी शेयर कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, आपके देश में लागू कानून के मुताबिक सरकारी अनुरोध को पूरा करना ज़रूरी होने पर या आपकी और Google की सुरक्षा के लिए.

    • आपकी निजता सेटिंग

    • हम कई तरह की सेटिंग उपलब्ध कराते हैं, जिनसे छात्र-छात्राएं और माता-पिता या अभिभावक यह तय कर पाते हैं कि Google की सेवाओं में उनकी जानकारी का इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है. स्कूल एडमिन की चालू की गई सेटिंग के आधार पर, छात्र-छात्राएंGoogle खाते से की गई गतिविधि के कंट्रोल जैसी सेटिंग इस्तेमाल करके अपनी निजता और जानकारी को मैनेज कर सकते हैं. हमने माता-पिता या अभिभावक, छात्र-छात्राओं, और एडमिन के लिए, Google Workspace for Education निजता केंद्र पर ज़्यादा जानकारी उपलब्ध कराई है.

    • स्कूल एडमिन के पास सेवा से जुड़े ऐसे कंट्रोल भी होते हैं जिनसे आपको अपनी निजी जानकारी मैनेज करने की सुविधा मिलती है. इनके ज़रिए यह भी तय किया जा सकता है कि आगे आपकी कौनसी जानकारी इकट्ठा की जा सकती है और उसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आपके या आपके बच्चे के पास Google Workspace for Education खाता है, तो इन कामों के लिए अपने एडमिन से संपर्क करें:

      •  अपनी निजी जानकारी देखने के लिए

      •  सुविधाओं या सेवाओं के इस्तेमाल को सीमित करने के लिए

      •  सेवाओं से अपनी निजी जानकारी या अपना पूरा खाता मिटाने के लिए

    • इस नीति के बारे में

    • यह नोटिस Google Workspace for Education के उपयोगकर्ताओं का डेटा इकट्ठा करने और उसे इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी देता है. इसमें दी गई जानकारी, Google की निजता नीति और Google Cloud निजता नोटिस में भी शामिल है. हालांकि, कुछ मामलों में जानकारी में अंतर हो सकता है. ऐसी स्थिति में सबसे पहले इस नोटिस में दी गई जानकारी मान्य होगी. इसके बाद, Google Cloud निजता नोटिस और उसके बाद Google की निजता नीति में दी गई जानकारी मान्य होगी. उदाहरण के लिए, Google की निजता नीति में लोगों की दिलचस्पी के मुताबिक दिखाए जाने वाले विज्ञापनों के बारे में जानकारी दी गई है. हालांकि, यह जानकारी प्राइमरी और सेकंडरी (किंडरगार्टन से बारहवीं क्लास तक) स्कूल के Google Workspace for Education उपयोगकर्ताओं के लिए मायने नहीं रखती है. Google Workspace for Education के निजता नोटिस में साफ़ तौर पर बताया गया है कि इन छात्र-छात्राओं को उनकी दिलचस्पी के हिसाब से विज्ञापन नहीं दिखाए जाते हैं.

  • सहमति

    “मैं सहमत हूं” पर क्लिक करने का मतलब है कि आप अपने संस्थान की ओर से इस बात पर सहमत हैं कि Google, मुख्य सेवाओं में छात्र-छात्राओं का निजी डेटा प्रोसेस कर सकता है. इसके बारे में ऊपर और Google Workspace for Education के निजता नोटिस में बताया गया है. आप इस बात से भी सहमत हैं कि 18 साल से कम उम्र के छात्र-छात्राओं को उनके Google Workspace for Education खाते के अलावा कोई भी अन्य अतिरिक्त सेवा इस्तेमाल करने की अनुमति देने के लिए, आपको उनके माता-पिता या अभिभावक की सहमति लेनी होगी.