Google Cloud की सेवा की शर्तें
हमारी शर्तें बदल गई हैं! Google Workspace की सेवा की शर्तों को अब Google Cloud की सेवा की शर्तों में इंटिग्रेट कर दिया गया है, जो यहां दी गई हैं. इनमें Google Cloud Platform, Looker (ओरिजनल), SecOps, और Cloud Identity की सेवाएं भी शामिल हैं. अपडेट की गई ये शर्तें आपके अगले रिन्यूअल से लागू होंगी. Google Workspace की सेवा की शर्तों के संग्रहित किए गए वर्शन देखने के लिए, कृपया पेज के सबसे निचले हिस्से तक स्क्रोल करें.
क्या Google Cloud आपके लिए नया प्रॉडक्ट है? Google Cloud के ऑनलाइन कानूनी समझौते से जुड़ी खास जानकारी यहां देखें.
इस कानूनी समझौते के अनुवाद अन्य भाषाओं में देखने के लिए, कृपया इस वेब पेज पर सबसे नीचे दिए गए ग्लोब आइकॉन पर क्लिक करें.
अगर आप Google Cloud के किसी ऐसे रीसेलर के ग्राहक के तौर पर इन सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे/रही हैं जो Google की सहयोगी कंपनी नहीं है, तो ये शर्तें (लागू 'सेवा से जुड़ी खास शर्तों’ के “रीसेलर से खरीदने वाले ग्राहक” सेक्शन के तहत) उन सेवाओं के आपके इस्तेमाल पर लागू होंगी. भले ही सामान्य तौर पर ये शर्तें लागू होती हैं, अगर आप लागू सेवाओं के लिए https://cloud.google.com/terms/direct-tos-exemptions पर बताई गई छूट की किसी भी कैटगरी में शामिल हैं, तो ये शर्तें आप पर तब तक लागू नहीं होंगी, जब तक कि आप और Google लिखित तौर पर सहमत न हों. अगर आप इन शर्तों के लागू होने की तारीख के बाद इनसे छूट पा लेते/लेती हैं, तो जिस तारीख को आपको छूट मिली है, उससे पहले तक दोनों पक्षों के बीच किसी भी कानूनी जवाबदेही पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
अगर आपने Google Cloud Platform, Google Workspace, SecOps, Looker (ओरिजनल) या Cloud Identity की सेवाओं के खाते से इन सेवाओं को इस्तेमाल करने के लिए, इस कानूनी समझौते के किसी ऑफ़लाइन वैरिएंट पर हस्ताक्षर किया है, तो नीचे दी गई शर्तें आप पर लागू नहीं होंगी. इसके बजाय, इन सेवाओं के लिए ऑफ़लाइन इस्तेमाल की शर्तें लागू होंगी.
Google Cloud की सेवा की इन शर्तों को एक साथ "कानूनी समझौता" कहा जाता है. ये शर्तें, Google और इन्हें स्वीकार करने वाली किसी इकाई या व्यक्ति ("ग्राहक") के बीच लागू होती हैं. साथ ही, इनसे तय होता है कि ग्राहक इन सेवाओं को किस तरह से ऐक्सेस और इस्तेमाल करेगा. "Google" को यहां जिस संदर्भ में इस्तेमाल किया गया है उसका मतलब https://cloud.google.com/terms/google-entity पर बताया गया है.
-
यह कानूनी समझौता उसी तारीख से लागू हो जाता है जिस तारीख को ग्राहक इसे स्वीकार करने के लिए क्लिक करता है या किसी अन्य तरीके से अपनी सहमति देता है (the "लागू होने की तारीख"). अगर आपने ग्राहक की ओर से इसे स्वीकार किया है, तो आपने इस बात का प्रतिनिधित्व और समर्थन किया है कि (i) आपके पास ग्राहक को इस समझौते के लिए बाध्य करने का कानूनी अधिकार है; (ii) आपने इस कानूनी समझौते को पढ़ और समझ लिया है; और (iii) आप ग्राहक की ओर से इस समझौते को लेकर सहमत हैं.
-
-
1. सेवाओं का प्रावधान.
-
1.1 सेवाओं का इस्तेमाल. इस्तेमाल की अवधि में, Google सेवा स्तर के समझौते (एसएलए) के साथ ही, इस कानूनी समझौते के मुताबिक सेवाएं मुहैया कराएगा. ग्राहक इस कानूनी समझौते के मुताबिक, इन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता है. साथ ही, ग्राहक GCP और Looker (ओरिजनल) की सेवाओं को इंटिग्रेट करके, ग्राहक के किसी ऐप्लिकेशन में यूनीक वैल्यू जोड़ सकता है. साफ़ शब्दों में कहें, तो ग्राहक इस कानूनी समझौते के तहत, Google Workspace की सेवाओं, SecOps की सेवाओं या Cloud Identity की सेवाओं को अपने ऐप्लिकेशन में इंटिग्रेट नहीं कर सकता. साथ ही, वह Google Workspace की सेवाओं, SecOps की सेवाओं या Cloud Identity की सेवाओं का इस्तेमाल करके, न तो ऐप्लिकेशन बना सकता है और न ही उन्हें होस्ट कर सकता है. ग्राहक, Looker (ओरिजनल) की सेवाओं को सेवा से जुड़ी खास शर्तों के मुताबिक ही अपने किसी ऐप्लिकेशन में इंटिग्रेट कर सकता है.
-
1.2 Admin console. नियम लागू होने पर, ग्राहक के पास Admin console का ऐक्सेस होगा, ताकि वह सेवाओं के इस्तेमाल को मैनेज कर सके.
-
1.3 खाते; GWS या Cloud Identity की सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए पहचान की पुष्टि करना.
-
(a) खाते. सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए, ग्राहक के पास एक खाता होना चाहिए. हालांकि, खाता बनाने के लिए सही जानकारी देने, खाते के पासवर्ड (Google API की कुंजियां शामिल) को सुरक्षित रखने, और खाते के किसी भी तरह के इस्तेमाल के लिए ग्राहक खुद ज़िम्मेदार होगा. ग्राहक को एक से ज़्यादा खाते देने की Google की कोई जवाबदेही नहीं है.
-
(b) GWS या Cloud Identity की सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए पुष्टि करना. ग्राहक को GWS या Cloud Identity की सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए डोमेन ईमेल पते या डोमेन नेम की पुष्टि करनी होगी. अगर ग्राहक के पास डोमेन ईमेल पता इस्तेमाल करने के लिए ज़रूरी अनुमति नहीं है या उसके पास डोमेन नेम का मालिकाना हक नहीं है या उस पर कंट्रोल नहीं है, तो ग्राहक को GWS या Cloud Identity की सेवाएं देने की Google की कोई जवाबदेही नहीं होगी. साथ ही, Google बिना किसी सूचना के ग्राहक का खाता मिटा सकता है.
-
-
1.4 अपडेट.
-
(a) सेवाओं में अपडेट. Google, समय-समय पर सेवाओं में कुछ ऐसे बदलाव कर सकता है जो कारोबार के लिहाज़ से सही हों.
-
(b) इस कानूनी समझौते में अपडेट. सब-सेक्शन (i) और (ii) के तहत, Google समय-समय पर इस कानूनी समझौते में बदलाव कर सकता है. Google इस कानूनी समझौते से जुड़े किसी भी बदलाव की जानकारी https://cloud.google.com/terms/ पर पोस्ट करेगा. यह सब-सेक्शन 1.4(b), यूआरएल की ऐसी शर्तों के बदलाव पर लागू नहीं होता. ये नीचे दिए गए सब-सेक्शन 1.4(c) से कंट्रोल होते हैं.
-
(i) GCP की सेवाओं और उनसे जुड़ी टीएसएस के संबंध में जब तक Google कोई और जानकारी नहीं देता, तब तक इस कानूनी समझौते में किए गए अहम बदलाव, पोस्ट किए जाने के 30 दिनों के बाद लागू होंगे. नई सुविधा में कोई बदलाव होने या लागू कानून का पालन करना ज़रूरी होने पर, ये बदलाव तुरंत लागू हो जाएंगे. ऐसे मामलों में पिछले वाक्य में लिखी किसी भी बात का कोई असर नहीं होगा. अगर ग्राहक, GCP या उससे जुड़ी टीएसएस के संबंध में कानूनी समझौते में किए गए किसी भी बदलाव से सहमत नहीं है, तो वह GCP की सेवाओं या टीएसएस का इस्तेमाल बंद कर सकता है. ग्राहक, सेक्शन 8.4 (सुविधा के लिए कानूनी समझौता खत्म करना) के तहत अपनी सुविधा के लिए इस कानूनी समझौते को खत्म कर सकता है. अगर ग्राहक किसी महत्वपूर्ण बदलाव के बाद भी GCP सेवाओं या टीएसएस का इस्तेमाल जारी रखता है, तो इसका मतलब होगा कि वह उस अपडेट से सहमत है.
-
(ii) GWS, SecOpS, Looker (ओरिजनल), और Cloud Identity की सेवाओं के साथ-साथ उनसे जुड़ी टीएसएस के संबंध में, इस कानूनी समझौते में किए गए अहम बदलाव तभी लागू होंगे, जब ग्राहक की सदस्यता की अवधि रिन्यू होगी.
-
-
(c) यूआरएल की शर्तों में अपडेट. Google समय-समय पर यूआरएल की शर्तों में ऐसे बदलाव कर सकता है जो कारोबार के लिहाज़ से सही हों. ऐसे किसी भी बदलाव की जानकारी इससे जुड़े यूआरएल पर पोस्ट की जाएगी. यूआरएल की शर्तों में बदलाव, इसकी जानकारी पोस्ट होने के 30 दिनों के बाद लागू होंगे. हालांकि, अगर Google ने इन बदलावों के लागू होने के बारे में कोई अलग जानकारी दी है, तो 30 दिनों की यह अवधि मान्य नहीं होगी. नई सुविधा या Cloud डेटा प्रोसेसिंग अडेंडम में बदलाव होने या लागू कानून का पालन करने के लिए ज़रूरी होने पर, ये बदलाव तुरंत लागू हो जाएंगे. ऐसे मामलों में, पिछले वाक्य में लिखी किसी भी बात का कोई असर नहीं होगा.
-
(d) Cloud डेटा प्रोसेसिंग अडेंडम में अपडेट. सेक्शन 1.4(c) की सामान्य बातों को सीमित किए बिना, Google सिर्फ़ इन मामलों में, Cloud डेटा प्रोसेसिंग अडेंडम में बदलाव कर सकता है: जब लागू कानून के पालन के लिए बदलाव करना ज़रूरी हो, जब बदलाव करने की अनुमति साफ़ तौर पर Cloud डेटा प्रोसेसिंग अडेंडम में दी गई हो या जब ऐसा बदलाव:
-
(i) कारोबार के लिहाज़ से सही हो,
-
(ii) सेवाओं की सुरक्षा पर कोई महत्वपूर्ण असर न डालता हो,
-
(iii) Cloud डेटा प्रोसेसिंग अडेंडम के "ग्राहक के लिए उपलब्ध निर्देशों का अनुपालन" सेक्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, "ग्राहक का निजी डेटा" प्रोसेस करने पर, Google पर लागू किसी भी पाबंदी को न तो हटाता हो और न ही उसका दायरा बढ़ाता हो, और
-
(iv) Cloud डेटा प्रोसेसिंग अडेंडम के तहत, ग्राहक के अधिकारों पर किसी भी तरह से बुरा असर न डालता हो.
-
-
(e) सेवाएं बंद करने से जुड़ा अपडेट. इस सेक्शन 1.4(e) (सेवाएं बंद करना) में दिए गए आखिरी वाक्य के हिसाब से, Google तब ग्राहक को कम से कम 12 महीने पहले इसकी सूचना देगा, अगर: वह (i) किसी भी सेवा (या उससे जुड़ी अहम सुविधा) को बंद करने से पहले, उस बंद की गई सेवा या सुविधा की जगह, कोई मिलती-जुलती सेवा या सुविधा न दे या (ii) ग्राहक के लिए उपलब्ध किसी Google API में, पुराने सिस्टम के साथ काम न करने वाला कोई बड़ा बदलाव करने वाला हो. सेक्शन 1.4(e) (सेवाएं बंद करना) में ऐसा कुछ भी नहीं है जो लागू कानून के पालन के लिए ज़रूरी बदलाव करने, अहम सुरक्षा से जुड़े जोखिम को दूर करने या ज़रूरी आर्थिक या अहम तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए, Google की क्षमता को सीमित करता हो. सेक्शन 1.4(e) (सेवाएं बंद करना), Cloud Identity की सेवाओं या सामान्य रूप से उपलब्ध होने से पहले दी जाने वाली सेवाओं, ऑफ़र या सुविधाओं पर लागू नहीं होता. GWS Services की सेवाओं के लिए, यह सिर्फ़ मुख्य सेवाओं (अन्य सेवाओं पर नहीं) पर लागू होता है.
-
-
1.5 सॉफ़्टवेयर. अगर Google, ग्राहक को कोई सॉफ़्टवेयर उपलब्ध कराता है, (तीसरे पक्ष का सॉफ़्टवेयर भी शामिल) तो ग्राहक का किसी भी सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल, सेवा से जुड़ी खास शर्तों में दिए गए लागू प्रावधानों पर निर्भर करेगा.जानकारी ज़ाहिर करने के विरोध में किए जाने वाले अन्य पक्ष के अनुरोधों को पूरा करे.
-
-
-
-
2. पेमेंट की शर्तें.
-
2.1 बिलिंग.
-
(a) बिलिंग से जुड़ी सामान्य शर्तें. Google, ग्राहक को सभी शुल्कों का इलेक्ट्रॉनिक बिल या इनवॉइस जारी करेगा. इसमें लागू अवधि में सेवाओं के इस्तेमाल के आधार पर लिए जाने वाले शुल्क और टीएसएस (तकनीकी सहायता सेवाओं) से जुड़े शुल्क शामिल होंगे. अगर Google, उपलब्ध सबूतों के आधार पर इस नतीजे पर पहुंचता है कि ग्राहक पेमेंट करने में नाकाम रह सकता है या ग्राहक के खाते से धोखाधड़ी हो सकती है, तो वह ग्राहक को कई बार इनवॉइस भेज सकता है या शुल्क ले सकता है. ग्राहक को सभी शुल्क, बिल या इनवॉइस में बताई गई मुद्रा में चुकाने होंगे. अगर ग्राहक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या फिर किसी ऐसे तरीके से पेमेंट करता है जिसके बारे में इनवॉइस में नहीं बताया गया है, तो जिस अवधि के लिए शुल्क लिया जाना है उसके आखिर में या Google की ओर से शुल्क मांगे जाने पर, ग्राहक को सभी शुल्क तुरंत चुकाने होंगे. अगर ग्राहक इनवॉइस वाले तरीके से पेमेंट करता है, तो उसे Google को इनवॉइस में बताई गई पूरी रकम तय तारीख तक चुकानी होगी. GCP, GWS, और Cloud Identity की सेवाओं के लिए, ग्राहक अपने पेमेंट के तरीके को Google के उपलब्ध कराए गए पेमेंट के किसी अन्य तरीके से बदल सकता है. इसके लिए, ग्राहक को पेमेंट के उस तरीके पर लागू होने वाली अतिरिक्त शर्तों को स्वीकार करना होगा. जिन मामलों में कानूनी तौर पर ज़रूरी हो, उन्हें छोड़कर बाकी मामलों में सभी शुल्क चुकाने की ग्राहक की जवाबदेही को रद्द नहीं किया जा सकता. यह तय करने के लिए कि ग्राहक ने GCP, GWS, Looker (ओरिजनल), और Cloud Identity की सेवाओं का कितना इस्तेमाल किया है, Google के मेज़रमेंट टूल इस्तेमाल किए जाएंगे. Google, इनके अलग-अलग बिल उपलब्ध कराने के लिए जवाबदेह नहीं है. वायर ट्रांसफ़र की सुविधा से किए गए पेमेंट में, Google की ओर से दी गई बैंक की जानकारी होनी चाहिए.
-
(b) GWS और Cloud Identity की सेवाओं के लिए बिलिंग के विकल्प. यह सब-सेक्शन 2.1(b) सिर्फ़ GWS और Cloud Identity की सेवाओं पर लागू होता है. ग्राहक, सेवाओं के लिए ऑर्डर देते समय इनमें से बिलिंग के किसी एक विकल्प या Google के उपलब्ध कराए विकल्पों में से किसी एक को चुन सकता है:
-
(i) महीने के हिसाब से प्लान. अगर ग्राहक यह विकल्प चुनता है, तो पहले से तय अवधि के लिए सेवाएं खरीदना उसके लिए ज़रूरी नहीं होगा. हालांकि, उसे सेवाओं के हर दिन के इस्तेमाल के हिसाब से पैसे चुकाने होंगे. इसके लिए उसे महीने का बिल भेजा जाएगा. अगर सेवाओं का इस्तेमाल दिन में कुछ ही घंटे किया जाता है, तो शुल्क का हिसाब लगाने के लिए उस दिन को पूरा दिन माना जाएगा.
-
(ii) सालाना/तय समय वाला प्लान. अगर ग्राहक यह विकल्प चुनता है, तो उसे एक साल या इससे ज़्यादा समय के लिए (ग्राहक ने जो भी चुना हो) सेवाएं खरीदनी होंगी. Google, ग्राहक को ऑर्डर फ़ॉर्म में चुनी हुई अवधि के मुताबिक बिल भेजेगा.
-
-
-
Google, ग्राहक को 30 दिन पहले सूचना देकर बिलिंग के अपने विकल्पों में बदलाव कर सकता है. इसमें, बिलिंग के किसी भी विकल्प के इस्तेमाल को सीमित करना या बंद करना शामिल है. ऐसा कोई भी बदलाव, सदस्यता की अगली अवधि की शुरुआत से लागू होगा. ऐसा हो सकता है कि बिलिंग के सभी विकल्प हर ग्राहक के लिए उपलब्ध न हों.
-
2.2 टैक्स.
-
(a) टैक्स चुकाने की जवाबदेही ग्राहक की होगी. उसे Google को सेवाओं का शुल्क, पूरे टैक्स के साथ पेमेंट करना होगा. अगर Google, टैक्स इकट्ठा करने या टैक्स देने के लिए जवाबदेह है, तो ग्राहक को टैक्स का इनवॉइस भेजा जाएगा. ग्राहक टैक्स का पेमेंट Google को करेगा. अगर ग्राहक टैक्स में छूट का मान्य सर्टिफ़िकेट Google को सही समय पर देता है, तो उसे टैक्स का पेमेंट नहीं करना होगा.
-
(b) ग्राहक खुद पर लगने वाले किसी भी टैक्स की पहचान से जुड़ी जानकारी, Google को देगा. Google को लागू कानून के तहत इस जानकारी की ज़रूरत पड़ सकती है, ताकि वह पक्का कर सके कि उस टैक्स का पेमेंट, सेवा से जुड़े अधिकार क्षेत्र में आने वाली संस्थाओं और टैक्स से जुड़े नियमों के तहत होगा. ग्राहक कोई भी टैक्स, ब्याज, दंड या गलत एलान की वजह से लगने वाला जुर्माना भरने (या Google को पेमेंट करने) के लिए जवाबदेह होगा.
-
-
2.3 पेमेंट से जुड़े विवाद और रिफ़ंड. अच्छी भावना रखते हुए, पेमेंट से जुड़े किसी भी विवाद की जानकारी, पेमेंट की तय तारीख से पहले ही देना ज़रूरी है. अगर Google अच्छी भावना रखते हुए किसी विवाद की समीक्षा करता है और उसे पता चलता है कि उसकी वजह से बिलिंग में कुछ दिक्कतें हुई हैं, तो वह इनवॉइस को सही करने की जगह, उतनी ही रकम का क्रेडिट मेमो जारी करेगा. अगर ग्राहक ने विवाद वाले इनवॉइस के लिए पैसे नहीं चुकाए हैं, तो Google क्रेडिट मेमो की रकम अडजस्ट कर देगा और ग्राहक को बकाया रकम चुकाना होगा. इस सेक्शन के तहत, सेवाओं की बिलिंग से जुड़ी गड़बड़ियों के मामले में Google सिर्फ़ क्रेडिट के रूप में रिफ़ंड देगा. इस कानूनी समझौते के मुताबिक, Google इस तरह का क्रेडिट देने के लिए बाध्य नहीं है. Google क्रेडिट के तौर पर पहले दिए गए रिफ़ंड में किसी भी समय बदलाव कर सकता है या उसे वापस ले सकता है.
-
2.4 बकाया पेमेंट, सेवाओं का निलंबन. तय तारीख तक शुल्क का पेमेंट नहीं करने पर (इसमें उस रकम को शामिल नहीं किया जाता जिसे लेकर विवाद है और अच्छी भावना दिखाते हुए उसकी जानकारी, पेमेंट करने की तय तारीख से पहले ही दे दी गई है), हर महीने 1.5% या कानून के मुताबिक इससे कम दर से ब्याज लग सकता है. यह ब्याज, पेमेंट करने की आखिरी तारीख से तब तक लगेगा, जब तक कि पूरा पेमेंट नहीं किया जाता. Google बकाया रकम वसूल करने में जो भी खर्च करेगा उसकी भरपाई करने की जवाबदेही ग्राहक की होगी. इसमें वकील की फ़ीस भी शामिल होगी. इसके अलावा, देरी से पेमेंट करने पर, Google सेवाओं को निलंबित कर सकता है.
-
2.5 परचेज़ ऑर्डर (पीओ) नंबर की ज़रूरत नहीं. सभी लागू शुल्क का पेमेंट, ग्राहक को हर हाल में करना होगा. इसके लिए, Google को अपने इनवॉइस (या अन्य) का परचेज़ ऑर्डर (पीओ) नंबर देने की ज़रूरत नहीं होगी.
-
2.6 शुल्क में बदलाव. Google किसी भी समय शुल्क में बदलाव कर सकता है, अगर बताई गई शर्तों या ऑर्डर फ़ॉर्म में साफ़ तौर पर किसी और बात पर सहमति नहीं हुई है. सिर्फ़ GWS, Looker (ओरिजनल), और Cloud Identity की सेवाओं के लिए, (a) Google, शुल्क में कोई भी बदलाव करने के कम से कम 30 दिन पहले ग्राहक को इसकी सूचना देगा. साथ ही, (b) शुल्क में होने वाले बदलाव, 30 दिनों के बाद ग्राहक की सदस्यता की अगली अवधि शुरू होने पर ही लागू होंगे. अगर ग्राहक को शुल्क में किसी भी बदलाव पर आपत्ति होती है, तो वह सेक्शन 8.5 (सुविधा के लिए हुआ कानूनी समझौता खत्म करना) के तहत इस कानूनी समझौते को अपनी सुविधा से खत्म कर सकता है.
-
-
-
-
3. ग्राहक की जवाबदेही.
-
3.1 अनुपालन. ग्राहक (a) यह पक्का करेगा कि वह और उसके असली उपयोगकर्ता, इस कानूनी समझौते का पालन करते हुए सेवाओं का इस्तेमाल करेंगे, (b) अनुमति के बिना सेवाओं के ऐक्सेस या इस्तेमाल को रोकने और बंद करने के लिए, कारोबार के लिहाज़ से सही तरीकों का इस्तेमाल करेगा, और (c) सेवाओं, खाते या ग्राहक के पासवर्ड को अनुमति के बिना ऐक्सेस या इस्तेमाल किए जाने का पता लगने पर, Google को तुरंत उसकी सूचना देगा. Google, ग्राहक से एयूपी के उल्लंघन का संदेह होने पर जांच करने का अधिकार सुरक्षित रखता है. इस जांच में, ग्राहक के ऐप्लिकेशन, ग्राहक से जुड़े डेटा या प्रोजेक्ट की समीक्षा करना शामिल हो सकता है.
-
3.2 निजता. ग्राहक इस कानूनी समझौते के तहत, (a) सेवाएं पाने, इस्तेमाल करने, और (b) Google को ग्राहक से मिला डेटा (लागू होने पर, ग्राहक से जुड़ा डेटा सहित) ऐक्सेस करने, सेव करने, और प्रोसेस करने की अनुमति से जुड़ी सभी ज़रूरी सहमति और सूचनाएं देने के लिए जवाबदेह होगा.
-
3.3 पाबंदियां. ग्राहक खुद ऐसा कुछ नहीं करेगा और न ही असली उपयोगकर्ताओं को ऐसा करने की अनुमति देगा: (a) सेवाओं की कॉपी बनाना, उनमें बदलाव करना या उनके आधार पर कोई नई सेवा बनाना, (b) रिवर्स इंजीनियरिंग करना, डिकंपाइल करना, किसी और प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में कन्वर्ट करना, डिसअसेंबल करना या किसी दूसरे तरीके से सोर्स कोड निकालने की कोशिश करना. इसके लिए ज़रूरी है कि लागू कानून के मुताबिक, ऐसी पाबंदी लगाने पर साफ़ तौर पर रोक न लगी हो, (c) किसी सेवा की बिक्री करना, उसे दोबारा बेचना, उसके लिए सब-लाइसेंस देना, उसे ट्रांसफ़र करना या डिस्ट्रिब्यूट करना या (d) सेवाओं को ऐक्सेस या इस्तेमाल करना: (i) बहुत जोखिम वाली गतिविधियों के लिए, (ii) एयूपी की नीतियों का उल्लंघन करके, (iii) शुल्क बचाने के मकसद से (ग्राहक के एक ही ऐप्लिकेशन, खाते या प्रोजेक्ट के तौर पर सिम्युलेट या काम करने के लिए, ग्राहक के कई ऐप्लिकेशन, खाते या प्रोजेक्ट बनाना) या किसी सेवा के इस्तेमाल की सीमाओं या कोटा को चकमा देने के लिए, (iv) Google से लिखित अनुमति लिए बिना क्रिप्टो करंसी की माइनिंग में शामिल होने के लिए, (v) कोई टेलीकॉम सेवा ऑपरेट या चालू करने के लिए या ग्राहक के किसी ऐसे ऐप्लिकेशन के लिए जिसमें असली उपयोगकर्ताओं को किसी भी पब्लिक स्विच्ड टेलीफ़ोन नेटवर्क से कॉल करने या पाने की अनुमति दी गई हो. इसके लिए ज़रूरी है कि सेवा की खास शर्तों में इस पर कोई रोक न हो, (vi) GWS की सेवाओं के ज़रिए आपातकालीन सेवा को कॉल करने या उससे कॉल पाने के लिए. इसके लिए ज़रूरी है कि उस सेवा से जुड़ी शर्तों में इस पर कोई रोक न हो, (vii) संयुक्त राज्य अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट की ओर से मैनेज किए जाने वाले, इंटरनैशनल ट्रैफ़िक इन आर्म्स रेगुलेशन (आईटीएआर) के दायरे में आने वाले कॉन्टेंट या गतिविधियों के लिए, (viii) ऐसे किसी तरीके से जिससे एक्सपोर्ट कंट्रोल के कानूनों का उल्लंघन होता हो या उसकी वजह से उल्लंघन हो सकता हो या (ix) उस स्वास्थ्य जानकारी को ट्रांसमिट, सेव या प्रोसेस करने के लिए जिस पर संयुक्त राज्य अमेरिका के हिपा कानून लागू होते हैं. इसमें वह स्वास्थ्य जानकारी शामिल नहीं होती जिसे, हिपा (हेल्थ इंश्योरेंस पोर्टेबिलिटी ऐंड अकाउंटेबिलिटी ऐक्ट) के बीएए (बिज़नेस असोसिएट एग्रीमेंट) में मंज़ूरी मिली हो.
-
3.4 दस्तावेज़. Google उन सेवाओं के लिए दस्तावेज़ उपलब्ध करा सकता है जिनका इस्तेमाल ग्राहक करता है.
-
3.5 कॉपीराइट. कॉपीराइट के कथित उल्लंघन का नोटिस मिलने पर, Google उचित कार्रवाई करता है. साथ ही ज़रूरत पड़ने पर, बार-बार उल्लंघन करने वाले खातों को अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट ऐक्ट के तहत बंद कर देता है. ऐसा, ऑनलाइन सेवा देने वाली कंपनियों के लिए, कारोबार के माहौल को सुरक्षित बनाए रखने के मकसद से किया जाता है.
-
3.6 GCP की सेवाओं के उपयोगकर्ताओं पर तीसरे पक्ष के कॉन्टेंट से जुड़ी जवाबदेही. अगर ग्राहक मुख्य रूप से अपने प्लैटफ़ॉर्म पर, किसी तीसरे पक्ष का कॉन्टेंट होस्ट करने या तीसरे पक्षों के बीच वस्तुओं या सेवाओं की बिक्री को आसान बनाने के लिए GCP की सेवाओं का इस्तेमाल करता है, तो उसे एयूपी का पालन पक्का कराने के लिए ये कदम उठाने होंगे: (a) अपने प्लैटफ़ॉर्म पर प्रतिबंधित कॉन्टेंट (जैसे, गैर-कानूनी कॉन्टेंट) को परिभाषित करने वाली नीतियां सार्वजनिक रूप से पब्लिश करना, (b) उल्लंघन की सूचनाएं पाने के लिए, सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध ऐक्सेस करने के तरीके (जैसे, वेबफ़ॉर्म या ईमेल पता) के साथ-साथ, Google के लिए निगरानी करने वाला कम्यूनिकेशन चैनल बनाए रखना, और (c) ऐसी सभी सूचनाओं की तुरंत समीक्षा करके, ज़रूरी कार्रवाई करना और कॉन्टेंट हटाना.
-
3.7 GWS की सेवाओं और Cloud Identity की सेवाओं की अतिरिक्त शर्तें. ये शर्तें सिर्फ़ GWS और Cloud Identity की सेवाओं पर लागू होती हैं:
-
(a) अतिरिक्त प्रॉडक्ट और तीसरे पक्ष की सेवाएं. इन सेवाओं के साथ इस्तेमाल करने के लिए, अतिरिक्त प्रॉडक्ट और तीसरे पक्ष की सेवाएं विकल्प के तौर पर उपलब्ध कराई जा सकती हैं और Admin Console की मदद से चालू या बंद की जा सकती हैं. अतिरिक्त प्रॉडक्ट इस्तेमाल करने पर उन प्रॉडक्ट की शर्तें लागू होती हैं. ये शर्तें, समझौते में रेफ़रंस के तौर पर शामिल होती हैं. Google समय-समय पर इन शर्तों को अपडेट कर सकता है. तीसरे पक्ष की सेवाएं इस्तेमाल करने पर, सेवा देने वाली कंपनी के अपने नियम और नीतियां लागू होती हैं.
-
(b) GWS और Cloud Identity की सेवाओं का मैनेजमेंट. ग्राहक, Admin console में जाकर, ऐसे एक या इससे ज़्यादा एडमिन तय कर सकता है जिनके पास एडमिन खाते ऐक्सेस करने का अधिकार हो. ग्राहक इन कामों के लिए जवाबदेह है: (i) असली उपयोगकर्ता के खातों और उनके पासवर्ड की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखना; और (ii) असली उपयोगकर्ता के खातों का किसी भी तरह का इस्तेमाल. ग्राहक इस बात के लिए सहमति देता है कि उसे या किसी भी अन्य असली उपयोगकर्ता को मिलने वाली GWS की सेवाओं या Cloud Identity की सेवाओं को अंदरूनी तौर पर जिस तरीके से भी मैनेज किया जाता है, उसके लिए Google जवाबदेह नहीं है.
-
(c) गलत इस्तेमाल की निगरानी. ग्राहक अपने डोमेन नेम से जुड़े "गलत इस्तेमाल" और "पोस्टमास्टर" के ईमेल पतों पर भेजे गए मैसेज की निगरानी करने, उनका जवाब देने, और उन्हें प्रोसेस करने के लिए खुद जवाबदेह है. हालांकि, Google ग्राहक के डोमेन नेम से जुड़े इन ईमेल पतों पर भेजे गए मैसेज की निगरानी कर सकता है, ताकि वह GWS या Cloud Identity की सेवाओं के गलत इस्तेमाल की पहचान कर सके.
-
(d) सदस्यता के दौरान असली उपयोगकर्ता के लिए अतिरिक्त खातों का अनुरोध करना. ग्राहक, सदस्यता की अवधि में अतिरिक्त ऑर्डर फ़ॉर्म, रीसेलर ऑर्डर या Admin console के ज़रिए ऑर्डर करके, असली उपयोगकर्ता के लिए अतिरिक्त खाते जोड़ सकता है. असली उपयोगकर्ता के लिए अतिरिक्त खातों का शुल्क, सदस्यता की बाकी बची अवधि के हिसाब से लिया जाएगा और उनकी अवधि, सदस्यता के आखिरी दिन खत्म होगी.
-
-
-
-
-
4. निलंबन.
-
4.1 एयूपी के उल्लंघन. अगर Google को पता चलता है कि ग्राहक या किसी असली उपयोगकर्ता ने सेवाओं के इस्तेमाल में एयूपी का उल्लंघन किया है, तो Google उस ग्राहक से उल्लंघन के मामले को ठीक करने का अनुरोध करेगा. अगर ग्राहक, Google के अनुरोध के 24 घंटों के अंदर उल्लंघन को ठीक नहीं करता, तो Google उस ग्राहक के लिए सभी या कुछ सेवाओं के इस्तेमाल पर तब तक के लिए रोक लगा सकता है, जब तक कि उल्लंघन को ठीक नहीं कर दिया जाता. GWS की सेवाओं के लिए, इन सेवाओं पर रोक के तहत, एयूपी का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट को हटाया जा सकता है या ग्राहक को उसे शेयर करने से रोका जा सकता है.
-
4.2 अन्य निलंबन. सेक्शन 4.1 (एयूपी के उल्लंघन) में जो भी कहा गया हो, Google ग्राहक के लिए सेवाओं के इस्तेमाल को पूरी तरह या कुछ सुविधाओं को तुरंत निलंबित कर सकता है. ऐसा तब किया जा सकता है, जब (a) Google को इस बात का भरोसा हो जाए कि सेवाओं को सुरक्षित रखने वाले इन्फ़्रास्ट्रक्चर, सेवाओं के किसी अन्य ग्राहक (या असली उपयोगकर्ताओं) या सेवाओं को सुरक्षित बनाए रखने के लिए निलंबन ज़रूरी है, (b) Google को यह शक हो कि सेवाओं को कोई ऐसा तीसरा पक्ष ऐक्सेस कर रहा है जिसे इसकी अनुमति नहीं है, (c) Google को यह लगता है कि किसी भी लागू कानून का पालन करने के लिए, तुरंत निलंबन ज़रूरी है या (d) ग्राहक, सेक्शन 3.3 (पाबंदियां) या किसी खास सेवा की शर्तों का उल्लंघन करता है. Google किसी भी निलंबन को तब हटाएगा, जब उसकी वजह को ठीक कर लिया जाएगा. ग्राहक के अनुरोध पर, Google खाते के निलंबन की वजह जल्द से जल्द बताएगा, अगर ऐसा करने पर कोई कानूनी पाबंदी नहीं लगी होगी. GWS या Cloud Identity की सेवाओं के लिए, असली उपयोगकर्ता के खातों के निलंबन के मामले में, Google खास हालात में ही ग्राहक के एडमिन को असली उपयोगकर्ताओं के खातों को पहले जैसा करने की सुविधा देगा.
-
4.3 GCP की सेवाओं के लिए, जनरेटिव एआई को सुरक्षित रखने और इसका गलत इस्तेमाल रोकने से जुड़े प्रावधान. Google, जनरेटिव एआई सेवाओं के गलत इस्तेमाल का पता लगाने के लिए ऑटोमेटेड सुरक्षा टूल इस्तेमाल करता है. GCP सेवाओं के लिए, Google के 'सेवा से जुड़ी शर्तें' पेज पर मौजूद "प्रॉम्प्ट और जनरेट किए गए आउटपुट का मैनेजमेंट" सेक्शन में भले ही कुछ भी कहा गया हो, अगर इन टूल को गलत इस्तेमाल या Google की उचित इस्तेमाल की नीति (एयूपी) या इस्तेमाल पर पाबंदी से जुड़ी नीति का उल्लंघन होने का संदेह होता है, तो Google खास तौर पर इस बात की समीक्षा करने और यह तय करने के लिए ग्राहक के प्रॉम्प्ट लॉग कर सकता है कि नीति का उल्लंघन हुआ है या नहीं. प्रॉम्प्ट लॉग किए जाने से, ग्राहक के लिए GCP सेवाओं के इस्तेमाल पर क्या असर पड़ता है, यह जानने के लिए गलत इस्तेमाल की निगरानी के बारे में जानकारी वाला पेज देखें.
-
-
5. बौद्धिक संपत्ति के अधिकार; ग्राहक से जुड़े डेटा की सुरक्षा; सुझाव, शिकायत या राय; और GWS या Cloud Identity की सेवाओं में ब्रैंड की पहचान का इस्तेमाल करना.
-
5.1 बौद्धिक संपत्ति के अधिकार. इस कानूनी समझौते में साफ़ तौर पर जो बताया गया है उसे छोड़कर, यह किसी भी पक्ष के कॉन्टेंट या बौद्धिक संपत्ति के अधिकार किसी अन्य पक्ष को नहीं देता. दोनों पक्षों में, ग्राहक से जुड़े डेटा और ग्राहक के ऐप्लिकेशन से जुड़े बौद्धिक संपत्ति के सभी अधिकार ग्राहक के पास होते हैं, जबकि सेवाओं और सॉफ़्टवेयर से जुड़े बौद्धिक संपत्ति के सभी अधिकार Google के पास होते हैं.
-
5.2 ग्राहक से जुड़े डेटा की सुरक्षा. Google सिर्फ़ Cloud डेटा प्रोसेसिंग अडेंडम के हिसाब से ग्राहक के डेटा को ऐक्सेस, इस्तेमाल, और प्रोसेस करेगा. वह किसी अन्य मकसद के लिए ऐसा नहीं करेगा. Google ने ग्राहक से जुड़े डेटा की सुरक्षा के लिए तकनीकी, संगठन के स्तर पर, और ऐक्सेस और साइट कंट्रोल से जुड़े कई उपाय किए हैं और वह इन्हें बनाए रखेगा. इसके बारे में, Cloud डेटा प्रोसेसिंग अडेंडम में बताया गया है. अगर आप Google Cloud के किसी ऐसे रीसेलर के ग्राहक के तौर पर इन सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे/रही हैं जो Google का सहयोगी नहीं है, तो इस सेक्शन 5.2 (ग्राहक से जुड़े डेटा की सुरक्षा) पर सेवा की शर्तों के "रीसेलर से खरीदने वाले ग्राहक" सेक्शन की शर्तें लागू होंगी.
-
5.3 ग्राहक के सुझाव, शिकायत या राय. अगर ग्राहक चाहे, तो ("सुझाव, शिकायत या राय") में जाकर Google को सेवाओं के बारे में सुझाव/राय दे सकता है या उनकी शिकायत कर सकता है. अगर ग्राहक कोई सुझाव/राय देता है या शिकायत करता है, तो Google और उससे जुड़ी इकाइयां बिना किसी पाबंदी या ग्राहक के प्रति बिना किसी जवाबदेही के उसका इस्तेमाल कर सकती हैं.
-
5.4 GWS या Cloud Identity की सेवाओं में ब्रैंड की पहचान का इस्तेमाल. Google, GWS या Cloud Identity की सेवाओं में ग्राहक की सिर्फ़ उन ब्रैंड की पहचान को दिखाएगा जिन्हें ग्राहक ने GWS या Cloud Identity की सेवाओं में अपलोड किया है और Google को ऐसा करने की अनुमति दी है. Google, ग्राहक की ब्रैंड की पहचान को ग्राहक या उसके असली उपयोगकर्ताओं को सेवाएं दिखाने वाले वेब पेज पर बताए गए क्षेत्रों में दिखाएगा. ग्राहक Admin console की मदद से यह तय कर सकता है कि ब्रैंड की पहचान को कैसे इस्तेमाल करना है. Google ऐसे वेब पेज पर Google ब्रैंड की पहचान को भी दिखा सकता है. ऐसा यह बताने के लिए किया जाता है कि GWS या Cloud Identity सेवाएं, Google उपलब्ध कराता है.
-
-
-
-
6. तकनीकी सहायता सेवाएं.
-
6.1 ग्राहक की ओर से. ग्राहक के ऐप्लिकेशन और प्रोजेक्ट के लिए तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की ज़िम्मेदारी ग्राहक की है.
-
6.2 Google की ओर से. अगर ग्राहक लागू सुविधा शुल्क का पेमेंट करता है, तो Google उसे सदस्यता के दौरान टीएसएस के दिशा-निर्देशों के मुताबिक टीएसएस उपलब्ध कराएगा. टीएसएस के कुछ लेवल में, बार-बार लगने वाला शुल्क शामिल होता है जो कम से कम होता है. इसकी जानकारी (a) GCP, SecOps, और Looker (ओरिजनल) की सेवाओं के लिए, https://cloud.google.com/skus पर और (b) GWS की सेवाओं के लिए, https://workspace.google.com/terms/tssg.html पर दी गई है. अगर ग्राहक किसी महीने में अपना टीएसएस लेवल डाउनग्रेड करता है, तो उस महीने के बाकी दिनों के लिए, Google उसी लेवल पर टीएसएस देना जारी रख सकता है. इसके लिए वही शुल्क लिया जाएगा जो टीएसएस लेवल डाउनग्रेड करने से पहले लागू था.
-
-
7. गोपनीय जानकारी.
-
7.1 जवाबदेही. जानकारी पाने वाला पक्ष सिर्फ़ अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने और कानूनी समझौते के तहत अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा करने के लिए, जानकारी देने वाले पक्ष की गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल करेगा. साथ ही, उस पक्ष की गोपनीय जानकारी का गलत इस्तेमाल न हो, इसका ध्यान रखेगा. जानकारी पाने वाला, गोपनीय जानकारी को सिर्फ़ अपने और अपने सहयोगियों के उन कर्मचारियों, एजेंट, सबकॉन्ट्रैक्टर या पेशेवर सलाहकारों ("प्रतिनिधियों") के साथ शेयर कर सकता है जिन्हें इसे जानना ज़रूरी है और जिन्होंने लिखित रूप से (या पेशेवर सलाहकारों के मामले में बाध्य हैं) इसे गोपनीय रखने के लिए सहमति दी है. इस कानूनी समझौते के मुताबिक, जानकारी पाने वाला पक्ष यह पक्का करेगा कि उसके प्रतिनिधि गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल, सिर्फ़ अधिकारों का इस्तेमाल करने और अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा करने के लिए करेंगे.
-
7.2 ज़रूरी जानकारी ज़ाहिर करना. भले ही इस कानूनी समझौते में कहा गया हो कि गोपनीय जानकारी ज़ाहिर नहीं की जा सकती, जानकारी पाने वाला या उसका सहयोगी, लागू कानूनी प्रक्रिया के तहत तय सीमा तक गोपनीय जानकारी ज़ाहिर कर सकता है. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि जानकारी पाने वाला या उसका सहयोगी, कारोबार के लिहाज़ से सही तरीका अपनाते हुए (a) गोपनीय जानकारी ज़ाहिर करने से पहले उससे जुड़े अन्य पक्ष को उसके बारे में बताए और (b) जानकारी ज़ाहिर करने के विरोध में किए जाने वाले अन्य पक्ष के अनुरोधों का पालन करे. इन सब-सेक्शन में जो भी कहा गया हो, अगर जानकारी पाने वाले को पक्के तौर पर यह लगता है कि (a) और (b) का पालन करने से (i) कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन हो सकता है; (ii) किसी सरकारी जांच में दिक्कत हो सकती है; या (iii) किसी व्यक्ति की मौत हो सकती है या वह गंभीर रूप से घायल हो सकता है, तो सब-सेक्शन (a) और (b) लागू नहीं होगा.
-
-
8. कानूनी समझौते की अवधि और उसका खत्म होना.
-
8.1 कानूनी समझौते की अवधि. इस कानूनी समझौते की अवधि ("अवधि"), इसके लागू होने की तारीख से शुरू होगी और तब तक जारी रहेगी, जब तक कि इस सेक्शन 8 (कानूनी समझौते की अवधि और उसका खत्म होना) के मुताबिक, समझौते को खत्म नहीं किया जाता.
-
8.2 GWS की सेवाओं या Cloud Identity की सेवाओं का रिन्यूअल. नीचे दी गई शर्तें सिर्फ़ GWS या Cloud Identity की सेवाओं के रिन्यूअल पर लागू होती हैं:
-
(a) महीने के हिसाब से प्लान. महीने के हिसाब से प्लान के लिए सदस्यता की अवधि, महीने के हिसाब से तय होती है. हर महीने के आखिर में, सदस्यता की अवधि अपने-आप एक और महीने के लिए रिन्यू हो जाती है. ऐसा तब तक होता रहता है, जब तक ग्राहक Admin console में जाकर इसे रद्द नहीं करता.
-
(b) सालाना/तय समय वाला. सालाना/तय समय वाले प्लान के लिए सदस्यता की अवधि खत्म होने पर, ऑर्डर फ़ॉर्म या Admin console में ग्राहक के चुने गए प्लान के हिसाब से GWS की सेवाओं या Cloud Identity की सेवाओं को रिन्यू किया जाएगा.
-
(c) आम तौर पर. ग्राहक, रिन्यू किए जाने वाले असली उपयोगकर्ता के खातों की संख्या अडजस्ट करने के लिए, Admin console का इस्तेमाल कर सकता है. ग्राहक, रिन्यू किए गए हर असली उपयोगकर्ता के खाते के लिए, Google को उस समय लगा शुल्क तब तक चुकाता रहेगा, जब तक ग्राहक और Google आपस में किसी और शुल्क पर सहमत नहीं होते. अगर दोनों में से कोई पक्ष GWS की सेवाओं या Cloud Identity की सेवाओं को रिन्यू नहीं करना चाहता, तो वह मौजूदा सदस्यता की अवधि खत्म होने से कम से कम 15 दिन पहले दूसरे पक्ष को इसके बारे में लिखित सूचना देगा. हालांकि, यह सूचना मौजूदा सदस्यता की अवधि खत्म होने पर ही लागू होगी.
-
-
8.3 उल्लंघन की वजह से कानूनी समझौता खत्म करना.
-
(a) ऑर्डर फ़ॉर्म रद्द करना. अगर कोई पक्ष इस कानूनी समझौते का कोई बड़ा उल्लंघन करता है और लिखित सूचना पाने के 30 दिनों के अंदर उल्लंघन को ठीक नहीं करता, तो दूसरा पक्ष ऑर्डर फ़ॉर्म को खत्म कर सकता है.
-
(b) इस कानूनी समझौते को खत्म करना. अगर लागू कानून में अनुमति दी गई है, तो कोई भी पक्ष लिखित सूचना देकर कानूनी समझौते को तुरंत खत्म कर सकता है. ऐसा तब किया जा सकता है, जब दूसरा पक्ष इस कानूनी समझौते का उल्लंघन करे और लिखित सूचना पाने के 30 दिनों के अंदर उल्लंघन को ठीक नहीं कर पाए.
-
-
8.4 GCP सेवाएं इस्तेमाल न करने की वजह से कानूनी समझौता खत्म करना. Google, 30 दिन पहले सूचना देकर किसी प्रोजेक्ट के लिए, GCP की सेवाओं का ऐक्सेस खत्म करने का अधिकार सुरक्षित रखता है. वह ऐसा तब कर सकता है, जब लगातार 60 दिनों की अवधि में (a) ग्राहक ने Admin console को ऐक्सेस न किया हो या उस प्रोजेक्ट में नेटवर्क पर की जाने वाली कोई गतिविधि न हुई हो, और (b) उस प्रोजेक्ट पर ऐसी सेवाओं के लिए कोई शुल्क न लगा हो.
-
8.5 सुविधा के लिए खत्म करना. ग्राहक किसी भी समय सेवाओं का इस्तेमाल करना बंद कर सकता है. इस कानूनी समझौते से जुड़े किसी ऑर्डर फ़ॉर्म या परिशिष्ट में दी गई किसी भी वित्तीय जवाबदेही के तहत, ग्राहक अपनी सुविधा के लिए पहले से लिखित सूचना देकर इस समझौते को किसी भी समय खत्म कर सकता है. इसके बाद, उसे उन सेवाओं का इस्तेमाल बंद करना होगा. सिर्फ़ GCP की सेवाओं और टीएसएस के लिए, Google अपनी सुविधा के हिसाब से इस कानूनी समझौते या ऑर्डर फ़ॉर्म को किसी भी समय, ग्राहक को 30 दिन पहले लिखित सूचना देकर रद्द कर सकता है. शक दूर करने के लिए, अगर Google पिछले वाक्य के मुताबिक अपनी सुविधा के लिए इस कानूनी समझौते को खत्म करता है, तो GWS, SecOps, Looker (ओरिजनल) या Cloud Identity की किसी भी चालू सेवा के ऑर्डर फ़ॉर्म पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. साथ ही, यह कानूनी समझौता ऐसी GWS की सेवाओं, SecOps की सेवाओं, Looker (ओरिजनल) की सेवाओं या Cloud Identity की सेवाओं के ऑर्डर फ़ॉर्म (जैसा लागू हो) पर तब तक लागू रहेगा, जब तक ये सेवाएं खत्म नहीं हो जातीं या इनकी अवधि पूरी नहीं हो जाती.
-
8.6 लागू कानून की वजह से कानूनी समझौता खत्म होना, कानूनों का उल्लंघन. Google लिखित सूचना देकर इस कानूनी समझौते को तुरंत खत्म कर सकता है. Google ऐसा तब करता है, जब उसे लगता है कि (a) ग्राहक जिस सेवा का इस्तेमाल कर रहा है उसकी वजह से, लागू कानूनों का उल्लंघन हो सकता है या (b) ग्राहक ने रिश्वतखोरी के ख़िलाफ़ लागू किसी कानून या एक्सपोर्ट कंट्रोल के किसी कानून का उल्लंघन किया है या ऐसा करने के लिए Google की सेवाओं का इस्तेमाल किया है.
-
8.7 कानूनी समझौता खत्म होने या उसके रिन्यू न होने का असर. सेक्शन 8.5 (सुविधा के लिए खत्म करना) के आखिरी वाक्य के तहत इस कानूनी समझौते के खत्म होने पर, इससे जुड़े सभी ऑर्डर फ़ॉर्म भी रद्द हो जाएंगे. अगर यह कानूनी समझौता या कोई ऑर्डर फ़ॉर्म खत्म हो जाता है या रिन्यू नहीं किया जाता है, तो (a) सेवाओं (या ऑर्डर फ़ॉर्म खत्म होने की स्थिति में लागू सेवाओं) से जुड़े सभी अधिकार और ऐक्सेस खत्म हो जाएंगे (इसमें, लागू होने पर ग्राहक डेटा का ऐक्सेस भी शामिल होगा), अगर इस कानूनी समझौते या ऑर्डर फ़ॉर्म में अलग से कुछ न बताया गया हो और (b) इस कानूनी समझौते या ऑर्डर फ़ॉर्म (जो भी लागू हो) के तहत वे सभी शुल्क जो ग्राहक को देने हैं, उन्हें बकाये के तौर पर फ़ाइनल इलेक्ट्रॉनिक बिल में भेजा जाएगा या फ़ाइनल इनवॉइस में दिखाया जाएगा.
-
8.8 रिफ़ंड न मिलना. अगर इस कानूनी समझौते में साफ़ तौर पर न बताया गया हो या कानूनी तौर पर ज़रूरी न हो, तो इसके किसी भी सेक्शन (इसमें Cloud डेटा प्रोसेसिंग अडेंडम या कोई भी ऑर्डर फ़ॉर्म शामिल है) के तहत इस कानूनी समझौते को खत्म करने या रिन्यू न किए जाने पर, Google कोई भी शुल्क रिफ़ंड करने के लिए बाध्य नहीं होगा.
-
-
-
-
9. पब्लिसिटी. कोई भी पक्ष दूसरे पक्ष की लिखित सहमति के बिना उसके ब्रैंड की पहचान का इस्तेमाल नहीं कर सकता और न ही प्रेस विज्ञप्ति, ब्लॉग पोस्ट, भाषण, सोशल मीडिया पोस्ट या निवेशकों के लिए की जाने वाली घोषणा में, ग्राहक के इस्तेमाल वाली सेवाओं या इस समझौते के बारे में चर्चा कर सकता है. हालांकि, ऐसा किया जा सकता है, अगर समझौते में साफ़ तौर पर ये काम किए जाने की अनुमति दी गई है. पिछले वाक्य के मुताबिक, ग्राहक यह सार्वजनिक तौर पर बता सकता है कि वह Google Cloud का ग्राहक है और ब्रैंडिंग के दिशा-निर्देशों के हिसाब से ब्रैंड की पहचान दिखा सकता है. Google, सेवाओं के ऑनलाइन या ऑफ़लाइन प्रमोशन के कॉन्टेंट में, ग्राहक का नाम और ब्रैंड की पहचान का इस्तेमाल कर सकता है. किसी पक्ष के ब्रैंड की पहचान का कोई भी इस्तेमाल, उस पक्ष के लिए फ़ायदेमंद होगा जिसके पास ब्रैंड की उन सुविधाओं की बौद्धिक संपत्ति के अधिकार हैं.
-
10. प्रतिनिधि बनना और समर्थन करना. हर पक्ष समझौते में प्रतिनिधि बनता है और इस बात का समर्थन करता है कि (a) उसके पास कानूनी समझौते में शामिल होने का पूरा अधिकार और अनुमति है और (b) वह सेवाओं के प्रावधानों, सेवाएं पाने या उनके इस्तेमाल (जो भी लागू हो) पर लागू होने वाले सभी कानूनों का पालन करेगा.
-
11. डिसक्लेमर. अगर इस समझौते में साफ़ तौर पर किसी वारंटी का प्रावधान नहीं किया गया है, तो कानून के तहत जो वारंटी दी जानी चाहिए, Google उसके अतिरिक्त कोई और वारंटी नहीं देता और इनका खंडन करता है: (a) किसी भी तरह की अन्य वारंटी का, भले ही उसके बारे में बताया गया हो, उसके होने की बात मान ली गई हो, उसके लिए कोई कानून बना हो या वह किसी और तरह का हो. इस तरह की वारंटी में, सेवाओं या सॉफ़्टवेयर के सामान्य इस्तेमाल के लिए सही होने, किसी खास इस्तेमाल के लिए उनके सही होने, उनके इस्तेमाल से तीसरे पक्ष के बौद्धिक संपत्ति के अधिकारों का उल्लंघन नहीं होने, टाइटल से जुड़ी कोई समस्या नहीं होने या बिना किसी गड़बड़ी/रुकावट इस्तेमाल किए जा सकने से जुड़ी वारंटी शामिल है (b) सेवाओं के ज़रिए ऐक्सेस के लिए बनाए गए किसी भी कॉन्टेंट या जानकारी के लिए प्रतिनिधित्व का.
-
12. जवाबदेही की सीमा.
-
12.1 सीधे पता न चलने वाले नुकसान के लिए कानूनी जवाबदेही की सीमा. लागू कानून के मुताबिक एक तय सीमा तक और सेक्शन 12.3 (असीमित कानूनी जवाबदेही) के हिसाब से, कोई भी पक्ष इस कानूनी समझौते से होने वाले या इससे जुड़े किसी भी: (a) सीधे पता न चलने वाले नुकसान, नतीजतन होने वाले नुकसान, किसी खास नुकसान, अचानक होने वाले नुकसान या दंड के तौर पर हर्जाने या (b) आय, फ़ायदों, बचत या साख के नुकसान के लिए जवाबदेह नहीं होगा.
-
12.2 कानूनी जवाबदेही की रकम की सीमा. GCP, GWS, SecOps, Looker (ओरिजनल) या Cloud Identity की सेवाओं से जुड़े इस कानूनी समझौते की वजह से होने वाले या इससे जुड़े किसी भी नुकसान के लिए, जहां लागू हो वहां हर पक्ष की कुल देनदारी उस शुल्क तक सीमित होगी जो ग्राहक ने देनदारी की वजह बनने वाली घटना से 12 महीने पहले तक की अवधि में उन सेवाओं के लिए चुकाया था. हालांकि, बिना किसी शुल्क के दी गई सेवाओं या सॉफ़्टवेयर से जुड़े नुकसान के मामलों में, Google की कुल देनदारी $5,000 से ज़्यादा नहीं होगी.
-
12.3 असीमित कानूनी जवाबदेही. इनमें से किसी भी चीज़ को कानूनी समझौते से बाहर नहीं रखा जाएगा और न ही इनकी कानूनी जवाबदेही के लिए कोई सीमा तय होगी:
-
(a) किसी तरह की धोखाधड़ी करना या धोखा देने के लिए कोई जानकारी गलत तरीके से पेश करना,
-
(b) सेक्शन 13 (नुकसान की भरपाई) के तहत जवाबदेही,
-
(c) अन्य पक्ष के बौद्धिक संपत्ति के अधिकारों का उल्लंघन,
-
(d) कानूनी समझौते के तहत इसके पेमेंट से जुड़ी जवाबदेही (अगर कोई है) या
-
ऐसे मामले जिनके लिए, लागू कानून के तहत कानूनी जवाबदेही से न तो बचा जा सकता है और न ही उसे सीमित किया जा सकता है.
-
-
-
13. नुकसान की भरपाई.
-
13.1 नुकसान की भरपाई के लिए Google की जवाबदेही. Google, ग्राहक खाते के ज़रिए सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक और उसके सहयोगियों का बचाव करेगा. साथ ही, अगर कोई तीसरा पक्ष किसी कानूनी कार्रवाई में यह दावा करता है कि किसी सेवा या Google के किसी ब्रैंड की पहचान इस्तेमाल किए जाने की वजह से उसके बौद्धिक संपत्ति के अधिकारों का उल्लंघन हुआ है, तो Google इस कानूनी समझौते के तहत नुकसान की भरपाई करेगा.
-
13.2 नुकसान की भरपाई के लिए ग्राहक की जवाबदेही. ग्राहक, Google और सेवाएं देने वाले इसकी सहयोगी कंपनियों का बचाव करेगा. साथ ही, अगर कोई तीसरा पक्ष इन वजहों से कोई कानूनी कार्रवाई करता है, तो ग्राहक नुकसान की भरपाई करेगा: (a) ग्राहक के किसी भी ऐप्लिकेशन, प्रोजेक्ट, डेटा या ब्रैंड की पहचान या (b) सेवाओं के ग्राहक या असली उपयोगकर्ता के इस्तेमाल से एयूपी या सेक्शन 3.3 (पाबंदियां) का उल्लंघन होता हो.
-
13.3 अपवाद. सेक्शन 13.1 (नुकसान की भरपाई से जुड़ी Google की जवाबदेही) और 13.2 (नुकसान की भरपाई से जुड़ी ग्राहक की जवाबदेही) इन स्थितियों में लागू नहीं होता: (a) इस कानूनी समझौते का उल्लंघन, नुकसान की भरपाई पाने वाले पक्ष ने किया हो, (b) नुकसान की भरपाई करने वाले पक्ष की टेक्नोलॉजी या ब्रैंड की पहचान के साथ-साथ, किसी ऐसे मटीरियल का भी इस्तेमाल हुआ हो जो नुकसान की भरपाई करने वाले पक्ष ने उपलब्ध न कराई हो और इस कानूनी समझौते के तहत ज़रूरी न हो या (c) अगर नुकसान की भरपाई करने वाला पक्ष, Google या उसके तहत काम करने वाली कोई कंपनी है और ग्राहक को बिना शुल्क कोई सेवा दी गई हो.
-
13.4 शर्तें. सेक्शन 13.1 (नुकसान की भरपाई के लिए Google की जवाबदेही) और 13.2 (नुकसान की भरपाई के लिए ग्राहक की जवाबदेही), इन शर्तों से जुड़े हैं:
-
(a) नुकसान की भरपाई पाने वाला पक्ष, किसी भी आरोप पर तीसरे पक्ष की कानूनी कार्रवाई से पहले, नुकसान की भरपाई करने वाले पक्ष को तुरंत लिखित तौर पर सूचना देगा. साथ ही, किसी आरोप और तीसरे पक्ष की कानूनी कार्रवाई के समाधान के लिए, नुकसान की भरपाई करने वाले पक्ष के साथ सही तरीके से सहयोग करेगा. अगर इस सेक्शन 13.4(a) के उल्लंघन से तीसरे पक्ष की कानूनी कार्रवाई के बचाव को नुकसान पहुंचता है, तो सेक्शन 13.1 (नुकसान की भरपाई के लिए Google की जवाबदेही) या 13.2 (नुकसान की भरपाई के लिए ग्राहक की जवाबदेही) (लागू होने पर) के तहत, नुकसान की भरपाई करने वाले पक्ष की जवाबदेही, नुकसान के हिसाब से कम कर दी जाएगी.
-
(b) नुकसान की भरपाई पाने वाले पक्ष को तीसरे पक्ष की कानूनी कार्रवाई के नुकसान वाले हिस्से का पूरा कंट्रोल, नुकसान की भरपाई करने वाले पक्ष को देना होगा. यह इन शर्तों के मुताबिक काम करेगा: (i) नुकसान की भरपाई पाने वाले पक्ष को खुद के खर्चे पर, बिना कंट्रोल वाला सलाहकार नियुक्त करेगा और (ii) किसी समझौते के लिए नुकसान की भरपाई पाने वाले पक्ष को कानूनी जवाबदेही स्वीकार करने, रकम का भुगतान करने या कोई कार्रवाई करने (या न करने) की ज़रूरत होने पर, नुकसान की भरपाई पाने वाले पक्ष से इन बातों के लिए पहले से लिखित तौर पर सहमति लेगा कि कार्रवाई को अनुचित तरीके से रोका नहीं जाएगा, कोई शर्त नहीं लगाई जाएगी, और न ही कोई देरी की जाएगी.
-
-
13.5 राहत.
-
(a) अगर Google को इस बात का भरोसा होता है कि सेवाओं की वजह से किसी तीसरे पक्ष के बौद्धिक संपत्ति के अधिकारों का उल्लंघन हो सकता है, तो Google अपने खर्चे पर और इकलौते विकल्प के तौर पर: (i) ग्राहक के लिए, सेवाओं का इस्तेमाल जारी रखने का अधिकार हासिल कर सकता है; (ii) सुविधाओं को कम किए बिना, सेवाओं में ऐसे बदलाव कर सकता है जिनसे किसी तरह का उल्लंघन न हो या (iii) सेवाओं की जगह कोई ऐसा विकल्प उपलब्ध करा सकता है जिसमें पहले वाली सभी सुविधाएं मौजूद हों और उससे किसी तरह का उल्लंघन न होता हो.
-
(b) अगर Google यह नहीं मानता कि सेक्शन 13.5(a) में जिन राहत के बारे में बताया गया है, वे कारोबार के लिहाज़ से सही हैं, तो Google ग्राहक के लिए उन सेवाओं को निलंबित कर सकता है या पूरी तरह बंद कर सकता है जिनसे तीसरे पक्ष के बौद्धिक संपत्ति के अधिकारों का उल्लंघन हुआ है. अगर Google उन सेवाओं को बंद कर देता है जिनसे उल्लंघन हुआ है, तो Google ग्राहक के अनुरोध पर बंद की गई उन सेवाओं के इस्तेमाल के लिए, ऐडवांस में चुकाए गए शुल्क में से बची हुई रकम ग्राहक को रिफ़ंड कर देगा.
-
-
13.6 एकल अधिकार और जवाबदेही. किसी भी पक्ष के समझौता खत्म करने के अधिकारों पर असर डाले बिना और लागू कानून के मुताबिक एक तय सीमा तक, यह सेक्शन 13 (नुकसान की भरपाई) इस कानूनी समझौते के तहत सभी पक्षों को मिलने वाली उस एकमात्र और खास राहत के बारे में बताता है जो सेक्शन 13 में शामिल किए गए, तीसरे पक्ष के बौद्धिक संपत्ति के अधिकारों के उल्लंघन के आरोपों से जुड़ी है.
-
-
-
-
14. अन्य.
-
14.1 सूचनाएं. इस कानूनी समझौते के तहत, ग्राहक को सूचना पाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ईमेल पते पर सूचना दी जाएगी. वहीं, Google को legal-notices@google.com पर ईमेल भेजकर सूचना दी जाएगी. ईमेल भेजे जाने के बाद यह मान लिया जाएगा कि जिसे ईमेल भेजा गया है उसे सूचना मिल गई है. यह ग्राहक की ज़िम्मेदारी है कि वह समझौते की अवधि में, सूचना पाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ईमेल पते को चालू रखे.
-
14.2 ईमेल. दोनों पक्ष इस कानूनी समझौते के तहत लिखित मंज़ूरी और सहमति लेने से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी करने के लिए, ईमेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
-
14.3 असाइनमेंट. इस समझौते से जुड़ा कोई भी पक्ष दूसरे पक्ष की लिखित सहमति के बिना इसका कोई भी हिस्सा किसी और को असाइन नहीं कर सकता. हालांकि, असाइन करने वाले पक्ष के तहत काम करने वाली किसी इकाई को इसे तब असाइन किया जा सकता है, जब: (a) वह इकाई लिखित तौर पर इस कानूनी समझौते की शर्तों से बाध्य होने की सहमति देती हो और (b) असाइन करने वाले पक्ष ने इस असाइनमेंट के बारे में दूसरे पक्ष को सूचित किया हो. असाइन करने की कोई भी अन्य कोशिश अमान्य मानी जाएगी. अगर ग्राहक इस कानूनी समझौते को किसी अन्य अधिकार क्षेत्र में आने वाली सहयोगी कंपनी को असाइन करता है और इस वजह से कानूनी समझौता करने वाली Google की इकाई बदल जाती है, तो https://cloud.google.com/terms/google-entity पर बताई गई शर्तों के मुताबिक यह कानूनी समझौता, Google की नई इकाई को अपने-आप असाइन हो जाता है.
-
14.4 कंट्रोल में बदलाव. अगर किसी पक्ष के अंदरूनी ढांचे या संगठन में बदलाव को छोड़कर, उसके कंट्रोल में किसी और तरह का बदलाव होता है (उदाहरण के लिए, स्टॉक की खरीद-बिक्री, मर्जर या किसी और तरह के कॉर्पोरेट लेन-देन के ज़रिए), तो वह पक्ष कंट्रोल में बदलाव होने के 30 दिनों के अंदर दूसरे पक्ष को लिखित तौर पर सूचना देगा.
-
14.5 अचानक घटी घटना. कोई भी पक्ष कंट्रोल से बाहर की स्थितियों, जैसे कि अचानक हुई दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा, आतंकवाद, दंगे या युद्ध की वजह से समझौते का पालन न कर पाने या देरी के लिए, कानूनी तौर पर जवाबदेह नहीं होगा.
-
14.6 सबकॉन्ट्रैक्ट (मुख्य समझौते से जुड़ा समझौता) करना. Google, इस कानूनी समझौते के तहत अपनी जवाबदेही को पूरा करने के लिए सबकॉन्ट्रैक्ट (मुख्य समझौते से जुड़ा समझौता) कर सकता है. हालांकि, वह सबकॉन्ट्रैक्ट में शामिल सभी जवाबदेही के लिए, ग्राहक के प्रति कानूनी तौर पर जवाबदेह बना रहेगा.
-
14.7 कोई एजेंसी नहीं. इस कानूनी समझौते से, दोनों पक्षों के बीच कोई एजेंसी, साझेदारी या साझा कारोबार नहीं बनता.
-
14.8 कोई छूट नहीं. अगर कोई भी पक्ष, कानूनी समझौते में दिए गए किसी अधिकार का इस्तेमाल नहीं करता या उसे इस्तेमाल करने में देरी हो जाती है, तो इसे किसी भी अधिकार का दावा छोड़ना नहीं माना जाएगा.
-
14.9 किसी हिस्से को काटकर अलग किया जाना. अगर कानूनी समझौते का कोई भी हिस्सा अमान्य, गैर-कानूनी या कानूनी तौर पर लागू न करने लायक नहीं है, तो इस कानूनी समझौते का बाकी हिस्सा लागू रहेगा.
-
14.10 लाभ पाने वाला कोई तीसरा पक्ष नहीं. जब तक इस कानूनी समझौते में साफ़ तौर से न कहा गया हो, तब तक यह कानूनी समझौता किसी भी तीसरे पक्ष को कोई लाभ नहीं देता.
-
14.11 कोई खास काम करने या करने से रोकने का आदेश. इस कानूनी समझौते का कोई भी हिस्सा, किसी भी पक्ष को कोई खास काम करने या करने से रोकने का आदेश पाने से नहीं रोकता.
-
14.12 कंट्रोल करने वाला अमेरिका का कानून.
-
(a) अमेरिका के शहर, काउंटी, और राज्य सरकार की इकाइयों के लिए. अगर ग्राहक, अमेरिका का कोई शहर, कोई काउंटी या राज्य सरकारी की कोई इकाई है, तो यह कानूनी समझौता, कंट्रोल करने वाले कानून और जगह से जुड़े मामलों पर लागू नहीं होगा.
-
(b) अमेरिका की संघीय सरकार की इकाइयों के लिए. अगर ग्राहक, अमेरिका की संघीय सरकारी इकाई है, तो ऐसा होता है: इस कानूनी समझौते या सेवाओं के तहत आने वाले या इनसे जुड़े सभी दावे, अमेरिका के कानूनों से कंट्रोल होते हैं. इसमें कानूनों के आपसी टकराव के नियम शामिल नहीं हैं. संघीय कानून को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन (I) संघीय कानून लागू नहीं होने पर, कैलिफ़ोर्निया के कानूनों के आपसी टकराव के नियमों को छोड़कर इस राज्य के सभी कानून लागू होंगे और (II) इस कानूनी समझौते या सेवाओं के तहत आने वाले या इनसे जुड़े सभी दावों के लिए दोनों पक्ष, कैलिफ़ोर्निया के सैंटा क्लारा काउंटी की अदालतों के निजी क्षेत्राधिकार और उनकी जगह को लेकर सहमत हैं.
-
(c) अन्य सभी इकाइयों के लिए. अगर ग्राहक कोई ऐसी इकाई है जिसकी पहचान, सेक्शन 14.12(a) (अमेरिका के शहर, काउंटी, और राज्य सरकार की इकाइयों के लिए, कंट्रोल करने वाला अमेरिका का कानून) या (b) (संघीय सरकार की इकाइयों के लिए, कंट्रोल करने वाला अमेरिका का कानून) के तहत किसी भी इकाई के तौर पर नहीं होती, तो ऐसा होगा: इस कानूनी समझौते या सेवाओं के तहत आने वाले या इनसे जुड़े सभी दावों पर कैलिफ़ोर्निया के कानून लागू होंगे. हालांकि, इनमें कैलिफ़ोर्निया के कानूनों के आपसी टकराव के नियम शामिल नहीं हैं. दावों के मुकदमे खास तौर पर, कैलिफ़ोर्निया के सैंटा क्लारा काउंटी की संघीय या राजकीय अदालतों में चलाए जाएंगे और दोनों पक्ष उन अदालतों के निजी क्षेत्राधिकार पर सहमति देंगे.
-
-
14.13 संशोधन. सेक्शन 1.4(b) (बदलाव: इस कानूनी समझौते में), 1.4(c) (बदलाव: यूआरएल की शर्तों में) या (d) (बदलाव: Cloud डेटा प्रोसेसिंग अडेंडम में) को छोड़कर, कोई भी संशोधन लिखित में होना चाहिए, उस पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर होने चाहिए, और उसमें साफ़ तौर पर यह बताया जाना चाहिए कि इस कानूनी समझौते में संशोधन किया जा रहा है.
-
14.14 बरकरार रहना. यह कानूनी समझौता या इसकी अवधि खत्म हो जाने पर भी ये सेक्शन बने रहेंगे: सेक्शन 2 (पेमेंट की शर्तें), सेक्शन 5 (बौद्धिक संपत्ति के अधिकार, ग्राहक से जुड़े डेटा की सुरक्षा, सुझाव/शिकायत/राय, GWS या Cloud Identity की सेवाओं में ब्रैंड की पहचान का इस्तेमाल), सेक्शन 7 (गोपनीय जानकारी), सेक्शन 8.7 (समझौता खत्म होने या रिन्यू नहीं किए जाने का असर), सेक्शन 11 (डिसक्लेमर), सेक्शन 12 (जवाबदेही की सीमा), सेक्शन 13 (नुकसान की भरपाई) और सेक्शन 14 (अन्य).
-
14.15 पूरा कानूनी समझौता. इस कानूनी समझौते में, दोनों पक्षों के बीच तय की गई सभी शर्तों के बारे में बताया गया है. साथ ही, यह समझौता दोनों पक्षों के बीच इस कानूनी समझौते की विषय-वस्तु से जुड़े अन्य सभी कानूनी समझौतों की जगह लागू होता है. इस कानूनी समझौते में शामिल दोनों पक्षों को इसमें साफ़ तौर पर बताए गए नियमों को छोड़कर, किसी और जानकारी पर भरोसा नहीं करना चाहिए. किसी स्टेटमेंट, रखे गए पक्ष या वारंटी (चाहे अनजाने में दी गई हो या गलती से) जैसी जानकारी के आधार पर, दोनों पक्षों के पास दावा करने का न तो कोई अधिकार होगा और न ही उन्हें कोई समाधान मिलेगा. यूआरएल की शर्तों को इस कानूनी समझौते में रेफ़रंस के तौर पर अतिरिक्त दस्तावेज़ के रूप में शामिल किया गया है. यह कानूनी समझौता लागू होने की तारीख के बाद, Google इसमें मौजूद किसी यूआरएल की जगह, अपडेट किया गया यूआरएल दे सकता है.
-
14.16 मेल न खाने वाली शर्तें. इस कानूनी समझौते के दस्तावेज़ों की शर्तों के आपस में मेल न खाने पर, उन्हें इस क्रम (घटती हुई प्राथमिकता के आधार पर) में वरीयता दी जाएगी: Cloud डेटा प्रोसेसिंग अडेंडम, ऑर्डर फ़ॉर्म, इस कानूनी समझौते का कुछ हिस्सा (यूआरएल की शर्तों को छोड़कर), और यूआरएल की शर्तें (Cloud डेटा प्रोसेसिंग अडेंडम को छोड़कर).
-
14.17 हेडर. इस कानूनी समझौते में इस्तेमाल किए गए हेडर और कैप्शन, सिर्फ़ रेफ़रंस के तौर पर दिए गए हैं. इनकी वजह से कानूनी समझौते की व्याख्या पर कोई असर नहीं होगा.
-
14.18 अलग-अलग भाषाओं में दी गई जानकारी का मेल न खाना. अगर इस कानूनी समझौते का अनुवाद अंग्रेज़ी के अलावा, किसी दूसरी भाषा में किया जाता है और अंग्रेज़ी टेक्स्ट और दूसरी भाषा के टेक्स्ट में कोई अंतर होता है, तो अंग्रेज़ी टेक्स्ट ही मान्य होगा. अगर दूसरी भाषा का टेक्स्ट लागू होगा, तो उसके बारे में साफ़ तौर पर सूचना दी जाएगी. जब तक इस कानूनी समझौते में अलग से न बताया गया हो, तब तक “$” का मतलब अमेरिकन डॉलर है.
-
-
-
-
-
14.19 परिभाषाएं.
-
"खाते" का मतलब, ग्राहक के Google Cloud Platform, GWS की सेवाओं, SecOps की सेवाओं, Looker (ओरिजनल) की सेवाओं या Cloud Identity की सेवाओं के खाते से है.
-
"अतिरिक्त प्रॉडक्ट" का मतलब, Google या उसकी सहयोगी कंपनियों (अफ़िलिएट) के ऐसे प्रॉडक्ट, सेवाओं, और ऐप्लिकेशन से है जो GWS या Cloud Identity की सेवाओं का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि, इन्हें GWS या Cloud Identity की सेवाओं के साथ इस्तेमाल करने के लिए ऐक्सेस किया जा सकता है.
-
"अतिरिक्त प्रॉडक्ट की शर्तें" का मतलब, सिर्फ़ GWS और Cloud Identity की सेवाओं पर उस समय लागू शर्तों से है. इस बारे में https://workspace.google.com/terms/additional_services पर जानकारी दी गई है.
-
"एडमिन खाते" का मतलब ऐसे असली उपयोगकर्ता के खाते से है जिसे ग्राहक (अगर लागू हो, तो रीसेलर), GWS या Cloud Identity की सेवाओं को मैनेज करने के लिए इस्तेमाल कर सकता है.
-
"Admin console" का मतलब, ‘सेवाएं’ मैनेज करने के लिए ग्राहक को Google से मिलने वाले ऑनलाइन कंसोल और डैशबोर्ड से है.
-
"एडमिन" का मतलब, असली उपयोगकर्ताओं के लिए GWS या Cloud Identity की सेवाओं को मैनेज करने वाले उस व्यक्ति से है जिसे ग्राहक चुनता है. एडमिन, ग्राहक के डेटा और असली उपयोगकर्ताओं के खातों को ऐक्सेस कर सकता है. इस तरह के ऐक्सेस में, असली उपयोगकर्ता के खातों के असली उपयोगकर्ता के किसी भी डेटा को ऐक्सेस करना, उसकी निगरानी करना, उसे इस्तेमाल करना, उसमें बदलाव करना, उसके ऐक्सेस पर रोक लगाना या उसे किसी के साथ शेयर करना शामिल है.
-
"सहयोगी (अफ़िलिएट)" का मतलब ऐसी किसी भी इकाई से है जो सीधे तौर या किसी और तरीके से किसी इकाई को कंट्रोल करती है या जिसे कोई पक्ष कंट्रोल करता है या जो किसी पक्ष के कंट्रोल में होती है.
-
"रिश्वतखोरी के ख़िलाफ़ लागू कानून" का मतलब कारोबारी या सार्वजनिक रिश्वतखोरी के ख़िलाफ़ लागू कानूनों से है. इनमें अपना कारोबार बनाए रखने, किसी का कारोबार हड़पने या अन्य कारोबारी फ़ायदे के लिए, सीधे तौर पर या किसी और तरीके से किसी को (सरकारी अधिकारी भी शामिल) ऐसे ऑफ़र देने वगैरह पर रोक है जिनसे उसे गलत तरीके से आर्थिक फ़ायदा हो. इन कानूनों में यूएस फ़ॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेस ऐक्ट 1977 और यूके ब्राइबरी ऐक्ट 2010 भी शामिल है. सरकारी अधिकारियों में ये शामिल हैं: कोई भी सरकारी कर्मचारी, सरकार में किसी पद का उम्मीदवार, राजपरिवार का कोई सदस्य, सरकार के मालिकाना हक या सरकार के कंट्रोल वाली कंपनियों या सार्वजनिक अंतरराष्ट्रीय संगठनों का कोई कर्मचारी, और राजनैतिक दल का कोई सदस्य.
-
"एयूपी" का मतलब, सेवाओं के उचित इस्तेमाल से जुड़ी तब की उस नीति से है जिसके बारे में https://cloud.google.com/terms/aup पर बताया गया है.
-
"बीएए" या "कारोबार सहभागियों के बीच का समझौता", इस कानूनी समझौते में हुआ ऐसा संशोधन है जिससे इसके दायरे में, स्वास्थ्य की सुरक्षित जानकारी (पीएचआई) को मैनेज करना भी आ गया है. इसकी जानकारी, हेल्थ इंश्योरेंस पोर्टेबिलिटी ऐंड अकाउंटेबिलिटी ऐक्ट (हिपा) में दी गई है.
-
"ब्रैंड की पहचान" का मतलब कारोबार का नाम, ट्रेडमार्क, सर्विस मार्क, लोगो, डोमेन नेम, और किसी पक्ष की ऐसी खास पहचान से है जिन्हें वह पक्ष समय-समय पर अपने लिए सुरक्षित करता है.
-
"ब्रैंड से जुड़े दिशा-निर्देश" का मतलब, Google ब्रैंड से जुड़े Google के उस समय के दिशा-निर्देशों से है और जिनके बारे में https://services.google.com/fh/files/misc/external_customer_co_branding_eligibility.pdf पर बताया गया है. Google, समय-समय पर इनमें बदलाव कर सकता है.
-
"Cloud डेटा प्रोसेसिंग अडेंडम" का मतलब उस समय की उन शर्तों से है जिनमें ग्राहक के डेटा के मामले में, डेटा प्रोसेसिंग और सुरक्षा की जवाबदेही के बारे में जानकारी दी गई है. इस बारे में https://cloud.google.com/terms/data-processing-addendum पर बताया गया है.
-
“Cloud Identity की सेवाएं” का मतलब, https://cloud.google.com/terms/identity/user-features.html पर बताई गई उस समय की सेवाओं से है, अगर उन्हें अलग सेवा के तौर पर खरीदा गया है (GCP या GWS की सेवा के तौर पर नहीं).
-
"गोपनीय जानकारी" का मतलब, इस कानूनी समझौते के तहत किसी पक्ष (या सहयोगी कंपनी) के सामने ज़ाहिर की गई दूसरे पक्ष की ऐसी जानकारी से है जिसे गोपनीय के तौर पर मार्क किया गया हो या सामान्य स्थिति में गोपनीय माना गया हो. गोपनीय जानकारी में ऐसी जानकारी शामिल नहीं होती जिसे जानकारी पाने वाले पक्ष ने स्वतंत्र रूप से तैयार किया हो, जिसे तीसरे पक्ष ने किसी गोपनीयता की जवाबदेही के बिना, जानकारी पाने वाले पक्ष के साथ अधिकार से शेयर किया हो या जो जानकारी पाने वाले पक्ष से सार्वजनिक हो गई हो और उसमें उसकी कोई गलती न हो. पिछले वाक्य में बताए गए नियम के मुताबिक, ग्राहक के डेटा को उसकी गोपनीय जानकारी माना जाता है.
-
"कंट्रोल" का मतलब, किसी पक्ष के मतदान के अधिकारों या 50 प्रतिशत से ज़्यादा इक्विटी हिस्सेदारी पर कंट्रोल से है.
-
"मुख्य सेवाएं" का मतलब, सिर्फ़ GWS की सेवाओं के मामले में, उस समय की "मुख्य सेवाओं" से है. इस बारे में https://workspace.google.com/intl/en/terms/user_features/ पर जानकारी दी गई है. इसमें तीसरे पक्ष की कोई सेवा शामिल नहीं है.
-
"ग्राहक के ऐप्लिकेशन" का मतलब उस सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम से है जिसे ग्राहक, जहां लागू हो वहां GCP या Looker (ओरिजनल) की सेवाओं का इस्तेमाल करके बनाता या होस्ट करता है.
-
"ग्राहक से जुड़ा डेटा" का मतलब ऐसे डेटा से है: (a) GCP, Looker (ओरिजनल), और SecOps की सेवाओं का वह डेटा जिसे ग्राहक या असली उपयोगकर्ता इन सेवाओं के ज़रिए अपने खाते से Google को देते हैं. साथ ही, वह डेटा जो ग्राहक या असली उपयोगकर्ता को इन सेवाओं के इस्तेमाल के दौरान मिलता है, और (b) GWS या Cloud Identity की सेवाओं का वह डेटा जिसे ग्राहक या उसके असली उपयोगकर्ता इनकी सेवाओं के ज़रिए सबमिट/सेव करते हैं, भेजते या पाते हैं.
-
"दस्तावेज़" का मतलब Google के उन दस्तावेज़ों से है जो समय-समय पर अपडेट किए जा सकते हैं और जिन्हें आम तौर पर, Google अपनी सेवाओं के इस्तेमाल के लिए ग्राहकों को उपलब्ध कराता है. इनमें https://cloud.google.com/docs/ पर उपलब्ध दस्तावेज़ों के साथ-साथ, Looker (ओरिजनल) के इस्तेमाल के बारे में बताने वाली सभी गाइड और मैनुअल शामिल हैं. Google इन दस्तावेज़ों को सिर्फ़ ग्राहक के संगठन के अंदर इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराता है.
-
“डोमेन ईमेल पता” का मतलब, डोमेन नेम में मौजूद उस ईमेल पते से है जिसका इस्तेमाल GWS या Cloud Identity की सेवाओं (लागू होने पर) के लिए किया जाता है.
-
"डोमेन नेम" का मतलब, GWS या Cloud Identity की सेवाओं (लागू होने पर) का इस्तेमाल करने के मकसद से ऑर्डर फ़ॉर्म में दिए गए डोमेन नेम से है.
-
"असली उपयोगकर्ता&qu ot; का मतलब उन लोगों से है जिन्हें ग्राहक, सेवाओं के इस्तेमाल की अनुमति देता है. साफ़ शब्दों में कहें, तो असली उपयोगकर्ताओं की कैटगरी में, ग्राहक की सहयोगी कंपनियों के कर्मचारी और अन्य अधिकृत तीसरे पक्ष शामिल हो सकते हैं.
-
"असली उपयोगकर्ता का खाता" का मतलब, Google के होस्ट किए गए उस खाते से है जिसे ग्राहक, GWS या Cloud Identity की सेवाओं के ज़रिए बनाता है, ताकि असली उपयोगकर्ता उन सेवाओं का इस्तेमाल कर सके.
-
"एक्सपोर्ट कंट्रोल से जुड़े कानून" का मतलब, एक्सपोर्ट और री-एक्सपोर्ट को कंट्रोल करने वाले सभी लागू नियमों और कानूनों से है. इनमें (a) अमेरिका के वाणिज्य विभाग की ओर से मैनेज किए जाने वाले एक्सपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन रेगुलेशन ("ईएआर"), (b) अमेरिका के ट्रेज़री डिपार्टमेंट के ऑफ़िस ऑफ़ फ़ॉरेन ऐसेट्स कंट्रोल की ओर से लागू किए जाने वाले व्यापारिक और आर्थिक प्रतिबंध, और (c) अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट की ओर से मैनेज किए जाने वाले इंटरनैशनल ट्रैफ़िक इन आर्म्स रेगुलेशन ("आईटीएआर") भी शामिल हैं.
-
"वह अवधि जिसके लिए शुल्क लिया जाना है" का मतलब यह है: (a) एक महीना, अन्य अवधि या बिलिंग फ़्रीक्वेंसी. (b) सिर्फ़ GCP की सेवाओं के लिए, वह अवधि जिसमें ग्राहक का खर्च एक तय सीमा तक पहुंचता है. इन दोनों ही मामलों में, Google इस अवधि की जानकारी Admin console या ऑर्डर फ़ॉर्म में देता है.
-
"शुल्क" का मतलब हर सेवा, सॉफ़्टवेयर, टीएसएस, और तीसरे पक्ष की सेवाओं के लिए लागू शुल्क से है. इसमें सभी लागू टैक्स भी शामिल हैं. (a) GCP की हर सेवा का शुल्क https://cloud.google.com/skus/ पर, (b) GWS की हर सेवा का शुल्क https://workspace.google.com/pricing.html पर, और (c) Cloud Identity की हर सेवा का शुल्क https://support.google.com/cloudidentity/answer/7666159 पर दिया गया है (इनमें से हर एक के मामले में, रेफ़रंस के तौर पर इस कानूनी समझौते में शामिल किया गया है). SecOps और Looker (ओरिजनल) की सेवाओं के शुल्क के बारे में, ऑर्डर फ़ॉर्म या इस कानूनी समझौते के संशोधन में बताया गया है.
-
“GCP की सेवाएं” या “Google Cloud Platform की सेवाएं” का मतलब, उस समय की सेवाओं से है. इनके बारे में https://cloud.google.com/terms/services पर जानकारी दी गई है.
-
"Google API" का मतलब ऐसे किसी भी ऐप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस से है जिसे Google इन सेवाओं के हिस्से के तौर पर उपलब्ध कराता है.
-
“GWS की सेवाएं” या “Google Workspace की सेवाएं” का मतलब, उस समय उपलब्ध मुख्य सेवाओं और अन्य सेवाओं से है. किसी भी तरह का कोई शक न रहे, इसके लिए यह जान लें कि GWS की सेवाओं में Google Workspace for Education शामिल नहीं है, क्योंकि इस पर यह कानूनी समझौता लागू नहीं होता.
-
"ज़्यादा जोखिम वाली गतिविधियां" का मतलब ऐसी गतिविधियों से है जिनमें सेवाओं का इस्तेमाल करने से या उनके काम करना बंद कर देने से किसी व्यक्ति की मौत हो सकती है, उसे शारीरिक चोट लग सकती है या पर्यावरण/प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंच सकता है. इनमें एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल, लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम, हथियार या परमाणु संयंत्र बनाना या उन्हें चलाना जैसी गतिविधियां शामिल हैं.
-
"हिपा" का मतलब, 1996 के हेल्थ इंश्योरेंस पोर्टेबिलिटी ऐंड अकाउंटेबिलिटी ऐक्ट से है. इस कानून में और इसके तहत जारी किसी प्रावधान में, समय-समय पर संशोधन किया जा सकता है.
-
"शामिल हैं" का मतलब, इनके अलावा, और भी चीज़ें शामिल हो सकती हैं.
-
"नुकसान की भरपाई करने की कानूनी जवाबदेही" का मतलब (i) सेटलमेंट की उस रकम से है जिसे नुकसान की भरपाई करने वाले पक्ष ने स्वीकार किया हो और (ii) उस नुकसान और खर्च से है जिसके लिए नुकसान की भरपाई पाने वाले पक्ष के मामले में, उसके अधिकार क्षेत्र की अदालत ने आखिरी फ़ैसले में देनदारी तय की हो.
-
"बौद्धिक संपत्ति के अधिकार" का मतलब अभी और आने वाले समय में दुनिया भर में लागू पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेड सीक्रेट, ट्रेडमार्क, नैतिक अधिकार से जुड़े कानून, और इसी तरह के अन्य अधिकारों से है.
-
"कानूनी प्रक्रिया" का मतलब कानून, सरकारी नियम, अदालत के आदेश, पेश होने के आदेश, वारंट या अन्य वैध कानूनी प्राधिकरण के निर्देश, कानूनी कार्यवाही या इसी तरह की प्रक्रिया के तहत जानकारी ज़ाहिर करने के अनुरोध से है.
-
"कानूनी जवाबदेही" का मतलब किसी भी तरह की कानूनी जवाबदेही से है, चाहे वह कानूनी समझौते, नुकसान (लापरवाही भी शामिल है) या किसी अन्य आधार पर हो, और भले ही समझौते से जुड़े पक्षों को उसके बारे में पहले से कोई अनुमान या उम्मीद हो या न हो.
-
"Looker (ओरिजनल) की सेवाएं" का मतलब, इंटिग्रेट किए गए बिज़नेस इंटेलिजेंस और एंबेड किए गए ऐनलिटिक्स प्लैटफ़ॉर्म (एपीआई से कनेक्ट होने वाले सॉफ़्टवेयर कॉम्पोनेंट शामिल) से है, जिसे या तो Google होस्ट करता है या ग्राहक खुद होस्ट करता है. इसकी जानकारी ऑर्डर फ़ॉर्म में होती है. साफ़ शब्दों में कहा जाए, तो Looker Studio और Looker (Google Cloud core), GCP की सेवाएं हैं न कि Looker (ओरिजनल) की.
-
"सूचना पाने का ईमेल पता" का मतलब उन ईमेल पतों से है जिन्हें ग्राहक ने Admin Console में सेट किया है या अगर कोई ईमेल पता सेट नहीं किया गया है, तो ऑर्डर फ़ॉर्म में दिए गए ईमेल पते से है.
-
"ऑर्डर फ़ॉर्म" का मतलब यह है: (a) इस कानूनी समझौते के तहत कोई ऑर्डर फ़ॉर्म, काम से जुड़े ब्यौरे का दस्तावेज़ या ऑर्डर से जुड़ा अन्य दस्तावेज़, जिसे Google ने जारी किया हो और जिस पर ग्राहक और Google, दोनों के हस्ताक्षर हों या (b) वह ऑर्डर जिसे ग्राहक ने Google की वेबसाइट या सेवाओं के ज़रिए दिया हो. इन दोनों ही मामलों में, यह दस्तावेज़ तय करता है कि Google, ग्राहक को कौनसी सेवाएं देगा.
-
"सदस्यता की अवधि" का मतलब, सेवाएं शुरू होने की तारीख से लेकर ऑर्डर फ़ॉर्म में बताई गई खत्म होने की अवधि से है. यह अवधि तब तक जारी रहती है, जब तक कि इसे इस कानूनी समझौते के मुताबिक खत्म न कर दिया जाए.
-
"अन्य सेवाएं" का मतलब, सिर्फ़ GWS की सेवाओं के तहत उस समय उपलब्ध "अन्य सेवाओं" से है. इनके बारे में https://workspace.google.com/intl/en/terms/user_features/ पर जानकारी दी गई है. इसमें तीसरे पक्ष की कोई भी सेवा शामिल नहीं है.
-
"पेमेंट की तय तारीख" का मतलब, मान्य ऑर्डर फ़ॉर्म में तय की गई पेमेंट की तारीख से है. अगर फ़ॉर्म में पेमेंट की तारीख तय नहीं की गई है, तो यह इनवॉइस की तारीख से 30 दिन मानी जाएगी.
-
"प्रोजेक्ट" का मतलब:
-
(i) Google Cloud Platform के संसाधनों के उस कलेक्शन से है जिसे ग्राहक ने GCP की सेवाओं के ज़रिए कॉन्फ़िगर किया है या
-
(ii) SecOps की सेवाओं के उस इंस्टेंस से है जिसे ग्राहक ने कॉन्फ़िगर और इस्तेमाल किया है.
-
-
"SecOps सेवाएं" का मतलब उस समय की सेवाओं से है. इस बारे में https://cloud.google.com/terms/secops/services पर जानकारी दी गई है.
-
"सेवा से जुड़ी खास शर्तें" का मतलब, जहां भी लागू हो, इनसे है: (i) GCP की सेवाओं के लिए, उस समय की एक या इससे ज़्यादा सेवाओं की शर्तों से है. इस बारे में cloud.google.com/terms/service-terms पर जानकारी दी गई है, (ii) GWS की सेवाओं के लिए, उस समय की एक या इससे ज़्यादा सेवाओं की शर्तों से है. इस बारे में https://workspace.google.com/terms/service-terms/ पर जानकारी दी गई है, (iii) SecOps की सेवाओं के लिए, उस समय की एक या इससे ज़्यादा सेवाओं की शर्तों से है. इस बारे में https://cloud.google.com/terms/secops/service-terms पर जानकारी दी गई है, (iv) Looker (ओरिजनल) की सेवाओं के लिए, उस समय की एक या इससे ज़्यादा सेवाओं की शर्तों से है. इस बारे में https://cloud.google.com/terms/looker/legal/customers/service-terms पर जानकारी दी गई है, और (v) Cloud Identity की सेवाओं के लिए, उस समय की एक या इससे ज़्यादा सेवाओं की शर्तों से है. इस बारे में https://cloud.google.com/terms/identity/service-terms पर जानकारी दी गई है.
-
"सेवा से जुड़ी शर्तें" का मतलब:
-
(i) GCP की सेवाओं के लिए, उस समय की एक या इससे ज़्यादा सेवाओं की शर्तों से है. इस बारे में https://cloud.google.com/terms/service-terms पर जानकारी दी गई है,
-
(ii) GWS की सेवाओं के लिए, उस समय की एक या इससे ज़्यादा सेवाओं की शर्तों से है. इस बारे में https://workspace.google.com/terms/service-terms/ पर जानकारी दी गई है,
-
(iii) SecOps की सेवाओं के लिए, उस समय की एक या इससे ज़्यादा सेवाओं की शर्तों से है. इस बारे में https://cloud.google.com/terms/secops/service-terms पर जानकारी दी गई है, और
-
(iv) Looker (ओरिजनल) की सेवाओं के लिए, उस समय की एक या इससे ज़्यादा सेवाओं की शर्तों से है. इस बारे में https://cloud.google.com/terms/looker/legal/customers/service-terms पर जानकारी दी गई है.
-
-
"सेवाएं" का मतलब GCP, GWS, SecOps, Looker (ओरिजनल) या Cloud Identity की सेवाओं से है (लागू होने पर). हर एक के मामले में, इन सेवाओं में तीसरे पक्ष की कोई भी सेवा शामिल नहीं होती.
-
"सेवाएं शुरू होने की तारीख" का मतलब, ऑर्डर फ़ॉर्म में बताई गई तारीख से है. अगर ऑर्डर फ़ॉर्म में कोई तारीख नहीं बताई गई है, तो Google से ग्राहक को जिस तारीख पर ‘सेवाएं’ मिलेंगी वह सेवाएं शुरू होने की तारीख होगी.
-
"एसएलए (सेवा स्तर का समझौता)" का मतलब:
-
(i) GCP सेवाओं के लिए, उस समय लागू सेवा स्तर के सभी समझौतों से है. इस बारे में https://cloud.google.com/terms/sla पर जानकारी दी गई है,
-
(ii) GWS की सेवाओं के लिए, उस समय लागू सेवा स्तर के सभी समझौतों से है. इस बारे में https://workspace.google.com/terms/sla/ पर जानकारी दी गई है,
-
(iii) SecOps की सेवाओं के लिए, उस समय लागू सेवा स्तर के सभी समझौतों से है. इस बारे में https://cloud.google.com/terms/secops/sla पर जानकारी दी गई है,
-
(iv) Looker (ओरिजनल) की सेवाओं के लिए, उस समय लागू सेवा स्तर के सभी समझौतों से है. इस बारे में https://cloud.google.com/terms/looker/legal/customers/sla पर बताया गया है, और
-
(v) Cloud Identity की सेवाओं के लिए, उस समय लागू सेवा स्तर के सभी समझौतों से है. इस बारे में https://cloud.google.com/terms/identity/sla पर बताया गया है.
-
-
"सॉफ़्टवेयर" का मतलब, सेवाओं से जुड़े ऐसे टूल, सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट किट या अन्य कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर से है जिन्हें Google उपलब्ध कराता है और जो डाउनलोड किए जा सकते हैं. इसमें Google की तरफ़ से समय-समय पर जारी होने वाले अपडेट भी शामिल हैं. हालांकि, तीसरे पक्ष की कोई भी सेवा इसमें शामिल नहीं है.
-
"निलंबित" या "निलंबन" का मतलब, सेवाओं या उनके कॉम्पोनेंट के ऐक्सेस या इस्तेमाल पर रोक लगाए जाने से है.
-
"टैक्स" का मतलब, उन सभी टैक्स से है जिन्हें सरकार ने लगाया है. इनमें Google की कुल आय, कुल संपत्ति, ऐसेट की वैल्यू, प्रॉपर्टी की वैल्यू या रोज़गार पर लगने वाले टैक्स शामिल नहीं हैं.
-
"अवधि" का मतलब, इस कानूनी समझौते के सेक्शन 8.1 (कानूनी समझौते की अवधि) में बताया गया है.
-
"तीसरे पक्ष की सेवाएं" का मतलब, (a) तीसरे पक्ष की सेवाओं, सॉफ़्टवेयर, प्रॉडक्ट, और अन्य सेवाओं से है, जो Google की सेवाओं या सॉफ़्टवेयर में शामिल नहीं हैं, (b) लागू 'सेवा से जुड़ी खास शर्तों' के "तीसरे पक्ष की शर्तें" सेक्शन में बताई गई सेवाओं से है, और (c) तीसरे पक्ष के ऑपरेटिंग सिस्टम से है.
-
"तीसरे पक्ष की कानूनी कार्रवाई" का मतलब, किसी अदालत या सरकारी न्यायाधिकरण में दर्ज कराई गई, तीसरे पक्ष की कंपनी (Google की सहयोगी कंपनी नहीं) की किसी भी औपचारिक कानूनी कार्रवाई से है (इसमें अपील से जुड़ी कार्रवाइयां भी शामिल हैं).
-
"टीएसएस" का मतलब, उस समय की उस तकनीकी सहायता सेवा से है जिसे Google, टीएसएस के दिशा-निर्देशों के तहत ग्राहक को उपलब्ध कराता है.
-
"टीएसएस के दिशा-निर्देश" का मतलब, Google की तकनीकी सहायता सेवाओं पर उस समय लागू दिशा-निर्देशों से है. टीएसएस के दिशा-निर्देश, लागू होने की स्थिति के हिसाब से यहां उपलब्ध हैं:
-
(i) GCP, SecOps, और Looker (ओरिजनल) की सेवाओं के लिए, https://cloud.google.com/terms/tssg/ पर,
-
(ii) GWS की सेवाओं के लिए, https://workspace.google.com/terms/tssg.html पर, और
-
(iii) Cloud Identity की सेवाओं के लिए, https://cloud.google.com/terms/identity/tssg.html (सिर्फ़ Cloud Identity Premium Edition के लिए) पर.
-
-
"यूआरएल की शर्तें" का मतलब, सामूहिक तौर पर एयूपी, Cloud डेटा प्रोसेसिंग अडेंडम, सेवा की खास शर्तों, एसएलए, और टीएसएस के दिशा-निर्देशों से है.
-
-
-
-
-
इलाके के हिसाब से संशोधन. ग्राहक इस बात से सहमत है कि संशोधनों को समय-समय पर अपडेट किया जा सकता है. साथ ही, ग्राहक का बिलिंग पता संबंधित इलाके में होने पर, संशोधन इस कानूनी समझौते पर लागू होंगे. इनका टकराव इस कानूनी समझौते के अन्य हिस्सों से होने पर, ये संशोधन ही लागू होंगे. इससे जुड़ी जानकारी https://cloud.google.com/terms/regional-modifications या इसके बाद आए यूआरएल पर उपलब्ध होगी.
-