Google Workspace की सेवाओं की खास जानकारी
जब तक अलग से न बताया जाए, Google Workspace (पहले इसे G Suite के नाम से जाना जाता था) की नीचे दी गई सेवाएं, Google Workspace की सेवाओं के शेड्यूल के तहत Google Cloud Master कानूनी समझौते या किसी दूसरे कानूनी समझौते के मुताबिक उपलब्ध कराई जाती हैं. Google इन्हीं समझौतों ("Google Workspace कानूनी समझौता") के तहत ये सेवाएं देता है. नीचे दी गई कुछ सेवाओं या वर्शन पर, सेवा की खास शर्तें लागू हो सकती हैं. इन शर्तों के बारे में https://workspace.google.com/terms/service-terms/ पर जानकारी दी गई है.
Google Workspace की सेवाएं:
-
मुख्य सेवाएं
-
"क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन" की मदद से कोई संगठन अपनी एन्क्रिप्शन कुंजियां इस्तेमाल करके, कुछ मुख्य सेवाओं में मौजूद ऐक्सेस किए जा सकने वाले ‘ग्राहक से जुड़े डेटा’ को दिशा-निर्देशों के मुताबिक एन्क्रिप्ट कर सकता है. इनके बारे में https://support.google.com/a/answer/10741897 पर जानकारी दी गई है.
-
"Cloud Identity सेवाओं" की जानकारी https://cloud.google.com/terms/identity/user-features.html पर दी गई है.
-
"एंटरप्राइज़ डेटा रीजन" से एडमिन सभी या चुने गए असली उपयोगकर्ताओं के लिए, कुछ डेटा क्षेत्रों पर डेटा क्षेत्र नीति की सेटिंग लागू कर सकते हैं. ये सेटिंग, ग्राहकों के चुनिंदा प्राइमरी इनऐक्टिव डेटा पर लागू की जा सकती हैं. इसमें बैकअप भी शामिल होते हैं. इसकी जानकारी https://support.google.com/a/answer/9223653 पर दी गई है.
-
"Gemini ऐप्लिकेशन" या Google Workspace for Education के वर्शन के लिए, "Gemini for Education" (इसे हर मामले में "Gemini" भी कहा जाता है), बातचीत करने वाला आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस टूल है. इससे असली उपयोगकर्ताओं को आइडिया ढूंढकर उन पर बातचीत करने में आसानी होती है. साथ ही, अपनी क्रिएटिविटी और प्रॉडक्टिविटी बढ़ाने का मौका मिलता है. Gemini ऐप्लिकेशन (पहले इसे Gemini Advanced कहा जाता था) में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की बेहतर सुविधाएं, Google Workspace के कुछ वर्शन के लिए उपलब्ध हैं. इस बारे में नीचे और https://support.google.com/gemini/answer/14620100 पर ज़्यादा जानकारी दी गई है.
-
"Workspace में Gemini" (पहले इसे Gemini for Google Workspace के नाम से जाना जाता था) का मतलब नीचे दी गई उन सेवाओं से है जिनमें असली उपयोगकर्ता जनरेटिव एआई की सुविधाएं इस्तेमाल कर सकते हैं. इनसे कॉन्टेंट लिखने, फ़ाइलों को व्यवस्थित करने, जानकारी को विज़ुअलाइज़ करने, वर्कफ़्लो की रफ़्तार बढ़ाने, और मीटिंग का बेहतर अनुभव पाने में मदद मिलती है.
-
"Gmail" से ग्राहकों को ईमेल भेजने और पाने में मदद मिलती है.
-
"Google Calendar" से असली उपयोगकर्ता अपने निजी, संगठन से जुड़े, और टीम के कैलेंडर मैनेज कर सकते हैं.
-
"Google Chat" बेहतर चैट मैसेज सेवा और ग्रुप में मिलकर काम करने के लिए प्लैटफ़ॉर्म उपलब्ध कराता है. इसकी मदद से असली उपयोगकर्ता रीयल टाइम में बातचीत कर सकते हैं.
-
"Google Cloud Search" से असली उपयोगकर्ता, Google Workspace की चुनिंदा मुख्य सेवाओं और तीसरे पक्ष के डेटा सोर्स (लागू होने पर) में मौजूद कॉन्टेंट खोज सकते हैं और सहायक सुविधाएं पा सकते हैं.
-
"Google Contacts" से असली उपयोगकर्ताओं को संपर्क जानकारी इंपोर्ट करने, सेव करने, और देखने में मदद मिलती है. साथ ही, वे संपर्कों के निजी ग्रुप बना सकते हैं और उनका इस्तेमाल करके कई लोगों को एक साथ ईमेल भेज सकते हैं.
-
"Google Docs," "Google Forms," "Google Sheets," "Google Slides," और "Google Vids" से असली उपयोगकर्ताओं को दस्तावेज़, फ़ॉर्म, स्प्रेडशीट, प्रज़ेंटेशन, और वीडियो पर कॉन्टेंट बनाने, उसमें बदलाव करने, शेयर करने, दूसरों के साथ मिलकर उस पर काम करने, ड्रॉ करने, एक्सपोर्ट करने, और एंबेड करने की सुविधाएं मिलती हैं. असली उपयोगकर्ता, Google Vids में जनरेटिव एआई की सुविधाएं ऐक्सेस कर सकते हैं. इसके बारे में https://support.google.com/docs/answer/15609411?hl=en पर जानकारी दी गई है. हालांकि, इस्तेमाल की तय सीमाओं में रहकर Google Workspace के कुछ वर्शन में ही जनरेटिव एआई की सुविधाएं ऐक्सेस की जा सकती हैं. इसके बारे में https://support.google.com/a?p=gemini_terms पर बताया गया है.
-
"Google Drive" से असली उपयोगकर्ता, फ़ाइलों को देखने के साथ-साथ उन्हें सेव, ट्रांसफ़र, और शेयर कर सकते हैं.
-
"Google Groups for Business" से असली उपयोगकर्ता, मिलकर काम करने के लिए ग्रुप बनाकर बातचीत कर सकते हैं. साथ ही, एडमिन असली उपयोगकर्ताओं के अलग-अलग ग्रुप के लिए सुविधाएं और सेवाएं कॉन्फ़िगर कर सकते हैं.
-
"Google Keep" से असली उपयोगकर्ताओं को नोट, सूचियों, और ड्रॉइंग में कॉन्टेंट बनाने, उसमें बदलाव करने, उसे शेयर करने, और मिलकर काम करने की सुविधा मिलती है.
-
"Google Meet" से असली उपयोगकर्ता कम या ज़्यादा लोगों के साथ, वीडियो मीटिंग की मदद से रीयल टाइम में बातचीत कर सकते हैं. इसमें डायल-आउट और डायल-इन कॉल की सुविधा भी शामिल है. कॉल के लिए, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी शुल्क ले सकती है. Google Meet में कॉल करने की सुविधा, https://workspace.google.com/terms/service-terms/meet-telephony/providers.html पर दी गई सूची में शामिल इकाइयों से मिलती है. Google Meet में आपातकालीन कॉल करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है.
-
"Google एसआईपी लिंक" की मदद से ग्राहक, मोबाइल और इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल Google Voice की सुविधाओं के साथ कर सकते हैं. इसके लिए, उन्हें मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी के ट्रंक और अपने तीसरे पक्ष के सेशन बॉर्डर कंट्रोलर की मदद लेनी होगी. यह सुविधा Google Voice से अलग होती है. इसका इस्तेमाल करने के लिए, Google Voice की सदस्यता खरीदना ज़रूरी नहीं है. ग्राहक, Google एसआईपी लिंक की मदद से Google Voice की बेहतर सॉफ़्टवेयर सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए, उन्हें मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी, अपने टेलीफ़ोनी रूटिंग इक्विपमेंट, और संसाधनों को बदलने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती. Google एसआईपी लिंक जिन देशों में उपलब्ध है उनकी सूची https://support.google.com/a?p=sipcountries पर दी गई है. Google एसआईपी लिंक का इस्तेमाल करने पर, अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है.
-
"Google Sites" से असली उपयोगकर्ता, साइट बना सकते हैं और उसे असली उपयोगकर्ताओं के अन्य ग्रुप के साथ शेयर कर सकते हैं.
-
"Google Tasks" से असली उपयोगकर्ता टास्क बना सकते हैं, उनमें बदलाव कर सकते हैं, और उन्हें मैनेज कर सकते हैं.
-
"Google Vault" में डेटा को खोजने, एक्सपोर्ट करने, संग्रहित करने, उसका रखरखाव करने, और ई-खोज की सुविधाएं मिलती हैं. Google संग्रहित डेटा का रखरखाव करता रहे, इसके लिए ग्राहकों को Google Vault की सदस्यता खरीदनी होगी या इसका इस्तेमाल जारी रखना होगा.
-
"Google Voice" आईपी पर काम करने वाली टेलीफ़ोनी सेवा है. इसे एडमिन मैनेज करता है. इससे ग्राहकों को फ़ोन नंबर असाइन और मैनेज करने की सुविधा मिलती है. असली उपयोगकर्ता असाइन किए गए इन फ़ोन नंबरों का इस्तेमाल, कॉल करने और पाने के लिए करते हैं. Google से जुड़ी कंपनियां, Google Voice उपलब्ध कराती हैं. इस बारे में Google Voice की सेवा की खास शर्तों में बताया गया है. यह सेवा https://support.google.com/a/answer/9206529 पर दी गई सूची में शामिल देशों में ही उपलब्ध है. Google Voice का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है.
-
"Google Workspace Assured Controls" और "Google Workspace Assured Controls Plus", आपके Google Workspace खाते में मौजूद डेटा और उसकी सुरक्षा से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी करने में आपकी मदद करते हैं. इनके बारे में https://support.google.com/a/answer/13880647 पर जानकारी दी गई है. इनमें Google Workspace Assured Controls Plus के साथ-साथ ऐक्सेस मैनेजमेंट (ग्राहकों से जुड़े डेटा के बारे में Google सहायता को चुनिंदा भौगोलिक क्षेत्रों के लिए सीमित करना) और अन्य सुविधाएं शामिल हैं.
-
"Google Workspace Migrate" सेवा सिर्फ़ कंपनी की इमारत में मौजूद सर्वर या हार्डवेयर पर इस्तेमाल के लिए बनी है. इसे एडमिन मैनेज करता है. इस सेवा से, असली उपयोगकर्ताओं के डेटा को ग्राहक के Google Workspace खाते में माइग्रेट किया जाता है.
-
"Google Workspace Studio” से असली उपयोगकर्ता, Workspace की कई सेवाओं और अतिरिक्त प्रॉडक्ट में कार्रवाइयों को ऑटोमेट कर सकते हैं. हालांकि, यह इस्तेमाल करने की सीमाओं पर निर्भर करता है. इनके बारे में http://support.google.com/workspace-studio पर जानकारी दी गई है.
-
"Meet ग्लोबल डायलिंग" से, Google Meet पर होने वाली वीडियो मीटिंग में डायल-इन और डायल-आउट कॉल की बेहतर सुविधा इस्तेमाल की जा सकती है.
-
"NotebookLM" एक जनरेटिव आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस टूल है. इससे असली उपयोगकर्ताओं को अपनी फ़ाइलों और प्रॉम्प्ट के आधार पर जवाब, खास जानकारी, और ऑडियो बातचीत जनरेट करने की सुविधा मिलती है. NotebookLM (पहले इसे NotebookLM Plus कहा जाता था) में मिलने वाली आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की बेहतर सुविधाएं, Google Workspace के कुछ वर्शन में उपलब्ध हैं. इनके बारे में नीचे और https://support.google.com/notebooklm/answer/16337734 पर जानकारी दी गई है.
-
"Workspace Additional Storage" की मदद से ग्राहक, पूल किए गए कुल उपलब्ध स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं.
-
"Workspace के ऐड-ऑन" में ये शामिल हैं: एंटरप्राइज़ डेटा रीजन, Workspace में Gemini, Google एसआईपी लिंक, Google Voice, Google Workspace Assured Controls, Google Workspace Assured Controls Plus, Meet ग्लोबल डायलिंग, और Workspace Additional Storage. इनके बारे में नीचे ज़्यादा जानकारी दी गई है.
-
खोज और स्मार्ट सुविधाओं की मदद से, सभी सेवाओं पर बेहतर ढंग से खोजने और नतीजे पाने में आसानी होती है. इनसे, इस्तेमाल की जा रही सेवाओं में क्रॉस-प्रॉडक्ट कॉन्टेंट खोजने और उसके अपने-आप कैटगरी में बंट जाने की सुविधा मिलती है.
-
-
अन्य सेवाएं
-
"AppSheet" वेब पर आधारित एक प्लैटफ़ॉर्म है. इसे https://www.appsheet.com पर जाकर ऐक्सेस किया जा सकता है. इसकी मदद से संगठन अपने ऐप्लिकेशन बना सकते हैं और उन्हें होस्ट कर सकते हैं. इसके लिए, संगठनों को मुश्किल कोड या बहुत ज़्यादा कोड लिखने की ज़रूरत नहीं पड़ती. सेवाओं के रीसेलर, डिस्ट्रिब्यूटर या सप्लायर के लिए, Google Cloud Partner Advantage प्रोग्राम के तहत AppSheet के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई गई है.
-
"AppSheet में Gemini" जनरेटिव आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस टूल है. इससे असली उपयोगकर्ताओं को डेटा प्रोसेस करने, अहम जानकारी पाने, और नीचे दी गई सूची में दिए गए AppSheet के कुछ वर्शन में वर्कफ़्लो तेज़ी से पूरे करने में मदद मिलती है. इसके बारे में https://support.google.com/appsheet/answer/16106353 पर जानकारी दी गई है.
-
Workspace के ऐड-ऑन:
-
Google Workspace के कुछ वर्शन में, अतिरिक्त शुल्क चुकाकर Google Workspace के ऐड-ऑन जोड़े जा सकते हैं. ऐसा तभी किया जा सकता है, जब यह न बताया गया हो कि ये ऐड-ऑन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध हैं. नीचे दी गई 'Google Workspace के वर्शन / एसकेयू' टेबल में इसके बारे में जानकारी दी गई है.
-
Workspace में Gemini के ऐड-ऑन (पहले इन्हें Gemini for Google Workspace के ऐड-ऑन कहा जाता था)
-
"Google AI Pro for Education", Workspace में Gemini का एक वर्शन है. इससे असली उपयोगकर्ता अपने Google Workspace for Education वर्शन के साथ मिलने वाली कुछ सेवाओं में जनरेटिव एआई की सुविधाएं ऐक्सेस कर सकते हैं. https://support.google.com/a?p=get_gemini_edu_addons पर इसके बारे में जानकारी दी गई है. Google AI Pro for Education में Gemini for Education और NotebookLM की बेहतर आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस सुविधाओं का ऐक्सेस भी शामिल है.
-
28 अगस्त, 2025 से “Gemini Education” और “Gemini Education Premium” के ऐड-ऑन की सदस्यताएं उपलब्ध नहीं हैं. जिन ग्राहकों ने इन ऐड-ऑन की सदस्यताओं के लिए ऑनलाइन या ऑफ़लाइन फ़ॉर्म सबमिट करके पहले से ऑर्डर दिया है वे इन्हें इस्तेमाल करना जारी रख पाएंगे. अगर कोई भी पक्ष रिन्यू न करने का अनुरोध नहीं करेगा, तो इन ऐड-ऑन की सदस्यताएं, रिन्यूअल के दौरान Google AI Pro for Education की सदस्यताओं में अपने-आप बदल जाएंगी.
-
15 जनवरी, 2025 से, Workspace में Gemini के नीचे दिए गए ऐड-ऑन की सदस्यताएं उपलब्ध नहीं हैं. जिन ग्राहकों ने इन ऐड-ऑन की सदस्यताओं के लिए ऑनलाइन या ऑफ़लाइन फ़ॉर्म सबमिट करके पहले से ऑर्डर दिया है वे इन्हें ऐक्सेस करना और इनकी सुविधाओं को इस्तेमाल करना जारी रख पाएंगे. ये सुविधाएं 1 फ़रवरी, 2025 से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध होंगी. इनके बारे में https://support.google.com/a?p=gemini_update_addon पर जानकारी दी गई है.
-
-
"AI Meetings and Messaging" एक अलग एसकेयू है. इसकी सदस्यता अब उपलब्ध नहीं है. इससे असली उपयोगकर्ताओं को Google Chat और Google Meet में, जनरेटिव एआई की सुविधाओं का ऐक्सेस मिलता है. इनके बारे में https://support.google.com/a/answer/13623623#get_gemini पर जानकारी दी गई है.
-
"AI Security" एक अलग एसकेयू है. अब इसकी सदस्यता उपलब्ध नहीं है. इससे ग्राहकों को Google Drive में, सुरक्षा से जुड़ी जनरेटिव एआई की सुविधाओं का ऐक्सेस मिलता है. इनके बारे में https://support.google.com/a/answer/13623623#get_gemini पर जानकारी दी गई है.
-
"Gemini Business" (इसे Gemini Business-लेगसी वर्शन भी कहा जाता है), Workspace में Gemini का एक वर्शन है. अब इसकी सदस्यता उपलब्ध नहीं है. इससे असली उपयोगकर्ताओं को Google Workspace की चुनिंदा सेवाओं में, जनरेटिव एआई की सुविधाओं का ऐक्सेस मिलता है. इनके बारे में https://support.google.com/a/answer/13623623#get_gemini पर जानकारी दी गई है. यह ऐक्सेस, असली उपयोगकर्ता के लाइसेंस के लिए इस्तेमाल करने की तय की गई सीमाओं के मुताबिक मिलता है. इसके बारे में https://support.google.com/a?p=gemini_limits पर जानकारी दी गई है. इस जानकारी को समय-समय पर अपडेट किया जा सकता है. Gemini Business में, Gemini ऐप्लिकेशन और NotebookLM की बेहतर आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस सुविधाओं का ऐक्सेस भी शामिल है.
-
"Gemini Enterprise" (इसे “Gemini Enterprise-लेगसी वर्शन” भी कहा जाता है. पहले इसे Duet AI for Google Workspace Enterprise के नाम से जाना जाता था. अब इसकी सदस्यता उपलब्ध नहीं है), Workspace में Gemini का एक वर्शन है. इससे असली उपयोगकर्ताओं को Google Workspace की कुछ सेवाओं में जनरेटिव एआई की सुविधाओं का ऐक्सेस मिलता है. इनके बारे में https://support.google.com/a/answer/13623623#get_gemini पर जानकारी दी गई है. Gemini Enterprise में, Gemini ऐप्लिकेशन और NotebookLM की बेहतर आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस सुविधाओं का ऐक्सेस भी शामिल है.
-
-
Google Voice और Google एसआईपी लिंक के ऐड-ऑन
-
"Voice Starter", Google Voice का एक वर्शन है. इसे एक ही देश में ज़्यादा से ज़्यादा 10 असली उपयोगकर्ता इस्तेमाल कर सकते हैं.
-
"Voice Standard", Google Voice का एक वर्शन है. इसे एक ही देश में कितने भी असली उपयोगकर्ता इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें Google एसआईपी लिंक, डेस्कफ़ोन के साथ काम करने की सुविधा, और मल्टी-लेवल ऑटो-अटेंडेंट की सुविधाएं भी शामिल हैं.
-
"Voice Premier", Google Voice का एक वर्शन है. इसे कई देशों में कितने भी असली उपयोगकर्ता इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें Google एसआईपी लिंक, डेस्कफ़ोन के साथ काम करने की सुविधा, बेहतर रिपोर्टिंग की सुविधा, और मल्टी-लेवल ऑटो-अटेंडेंट की सुविधाएं भी शामिल हैं.
-
"Google एसआईपी लिंक स्टैंडर्ड", Google एसआईपी लिंक का एक वर्शन है. इसे एक ही देश में कितने भी असली उपयोगकर्ता इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें डेस्कफ़ोन के साथ काम करने की सुविधा और मल्टी-लेवल ऑटो-अटेंडेंट की सुविधाएं भी शामिल हैं.
-
"Google एसआईपी लिंक प्रीमियर", Google एसआईपी लिंक का एक वर्शन है. इसे कई देशों में कितने भी असली उपयोगकर्ता इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें डेस्कफ़ोन के साथ काम करने की सुविधा, बेहतर रिपोर्टिंग की सुविधा, और मल्टी-लेवल ऑटो-अटेंडेंट की सुविधाएं भी शामिल हैं.
-
-
Meet ग्लोबल डायलिंग
-
"Meet ग्लोबल डायलिंग" एक अलग एसकेयू है. इसकी सदस्यता बिना किसी शुल्क के मिलती है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने के लिए हर मिनट के हिसाब से शुल्क देना पड़ता है.
-
-
Workspace Additional Storage
-
"Workspace Additional Storage" के अलग-अलग एसकेयू हैं. इन्हें Google Workspace के कुछ वर्शन में शामिल किया जा सकता है. इनसे ज़रूरत के हिसाब से स्टोरेज खरीदकर, पूल किए गए कुल स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है. इसके बारे में https://support.google.com/a/answer/12284220?sjid=11734572051359196989-AP पर जानकारी दी गई है.
-
Google Workspace के वर्शन / एसकेयू:
-
नीचे दी गई टेबल में, Google Workspace या G Suite के सभी वर्शन, उनमें शामिल मुख्य सेवाओं, Workspace के हर वर्शन में जोड़े जा सकने वाले ऐड-ऑन, और अन्य उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई है.
-
"ज़रूरी मुख्य सेवाएं" (जैसा कि नीचे दी गई टेबल में बताया गया है जब तक कि अलग से कोई अन्य जानकारी न दी गई हो): Cloud Identity सेवाएं, Gemini ऐप्लिकेशन, Gmail, Google Calendar, Google Chat, Google Contacts, Google Docs, Google Drive, Google Forms, Google Groups for Business, Google Keep, Google Meet, Google Sheets, Google Sites, Google Slides, Google Tasks, Google Vids, Google Workspace Studio, और NotebookLM.
-
Google Workspace Business (Google Workspace Business Starter, Business Standard, और Business Plus शामिल हैं) और Google Workspace Enterprise (Google Workspace Enterprise Starter, Enterprise Standard, और Enterprise Plus शामिल हैं) के कुछ वर्शन के अलावा Google Workspace Frontline Plus में भी, जनरेटिव एआई की सुविधाओं के साथ-साथ Gemini ऐप्लिकेशन और NotebookLM (जहां लागू हो) की बेहतर आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस सुविधाएं शामिल हैं. इस बारे में https://support.google.com/a?p=gemini_update_addon और https://support.google.com/a/answer/10485041 पर जानकारी दी गई है. जनरेटिव एआई की सुविधाएं, Google Workspace के कस्टम वर्शन में उपलब्ध नहीं हैं. जैसे, Deskless GSE.
-
Google Workspace for Education और Nonprofits की मुख्य और अन्य सेवाएं: Google Workspace for Education के सभी वर्शन में ज़रूरी मुख्य सेवाएं शामिल हैं. साथ ही, मुख्य सेवाओं के तौर पर Google Workspace LTI, Classroom, और Chrome सिंक शामिल हैं. Google Workspace for Nonprofits में, Classroom मुख्य सेवा के तौर पर शामिल है. Google Workspace for Education के सभी वर्शन में, अन्य सेवा के तौर पर Read Along भी शामिल है.
-
"Google Workspace LTI" ऐड-ऑन ऐप्लिकेशन का एक सुइट है. यह "लर्निंग टूल इंटरऑपरेबिलिटी (एलटीआई)" स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करके, Google Workspace for Education में मिलने वाली सुविधाओं को किसी तीसरे पक्ष के लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) के साथ इंटिग्रेट करने में मदद करता है. Google Workspace LTI में ये एलटीआई टूल शामिल हैं:
-
- "Assignments" की मदद से असली उपयोगकर्ता, छात्र-छात्राओं को काम असाइन कर सकते हैं, उनके काम इकट्ठा कर सकते हैं, और ग्रेड दे सकते हैं.
-
- "Drive LTI" की मदद से असली उपयोगकर्ता, Drive में मौजूद फ़ाइलों को सीधे अपने एलएमएस में जोड़ और शेयर कर सकते हैं.
-
- "Meet LTI" की मदद से असली उपयोगकर्ता ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म पर सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए, अपने एलएमएस में सुरक्षित मीटिंग स्पेस बना सकते हैं.
-
-
"Chrome सिंक" की मदद से असली उपयोगकर्ता बुकमार्क, इतिहास, पासवर्ड, और अन्य सेटिंग को उन सभी डिवाइसों के साथ सिंक कर सकते हैं जिन पर उन्होंने Chrome में साइन इन किया है.
-
"Classroom" की मदद से असली उपयोगकर्ता, क्लास के ग्रुप बना सकते हैं और उनमें होने वाली गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं. Classroom से छात्र-छात्राओं को असाइनमेंट देखने, होमवर्क सबमिट करने, और शिक्षकों से ग्रेड पाने की सुविधा मिलती है.
-
"Read Along", एआई टेक्नोलॉजी पर आधारित, भाषा सिखाने वाला ऐप्लिकेशन है. यह स्पीच टेक्नोलॉजी (जैसे, बोली की पहचान करने और लिखे गए शब्दों को सुनने की सुविधा) पर आधारित वर्चुअल ट्यूटर का इस्तेमाल करके, छात्र-छात्राओं की पढ़ने की क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. Read Along को Google Classroom के साथ इंटिग्रेट किया गया है. इससे शिक्षकों को पढ़ने से जुड़े टास्क असाइन करने और अपने-आप जनरेट होने वाली अहम जानकारी पाने की सुविधा मिलती है. इससे उन्हें अलग-अलग तरीकों से पढ़ाने में मदद मिलती है.
-
-
"Archived User" की सेवा, Google Workspace या G Suite के सभी वर्शन के लिए उपलब्ध है. इसकी मदद से कोई संगठन, ग्राहक का डेटा संग्रहित करने के मकसद से अपने पुराने असली उपयोगकर्ताओं के खातों को बनाए रख सकता है.
-
"सिर्फ़ Gmail के उपयोगकर्ता के लिए" लाइसेंस, Google Workspace for Education के सभी वर्शन के लिए उपलब्ध है. इसके बारे में https://support.google.com/a/answer/15739372 पर जानकारी दी गई है. इसकी मदद से कोई संगठन, असली उपयोगकर्ता के खाते को सिर्फ़ Gmail और अन्य चुनिंदा सेवाओं का सीमित ऐक्सेस देता है. इन सेवाओं में Calendar, Contacts, और Meet का सीमित ऐक्सेस शामिल है. इसमें Classroom, Chrome सिंक, Google Drive, और Workspace LTI शामिल नहीं हैं.
-
AppSheet के अन्य वर्शन: Google Workspace के हर वर्शन में, AppSheet के मुफ़्त वर्शन के अलावा बेहतर वर्शन भी शामिल हैं, जैसे कि "AppSheet Core" और "AppSheet Enterprise Plus". इनके बारे में https://about.appsheet.com/pricing/ पर जानकारी दी गई है. AppSheet Core, Google Workspace के कुछ वर्शन में शामिल है. इसके बारे में, नीचे टेबल में जानकारी दी गई है. अतिरिक्त शुल्क चुकाकर, इसे Google Workspace के किसी भी अन्य वर्शन में जोड़ा जा सकता है. अतिरिक्त शुल्क चुकाकर, AppSheet Enterprise Plus को Google Workspace के किसी भी वर्शन में जोड़ा जा सकता है. इसमें AppSheet में Gemini भी शामिल है, जिस पर इस्तेमाल करने की सीमाएं लागू होती हैं. इस बारे में https://support.google.com/appsheet/answer/15999115?hl=en&ref_topic=16043317&sjid=14688288539110994181-NC पर जानकारी दी गई है.
-
Google Workspace का वर्शन1 मुख्य सेवाएं अन्य सेवाएं ज़रूरी मुख्य सेवाएं Google Vault Google Workspace Migrate Archived User के वर्शन Google Workspace के ऐड-ऑन AppSheet, Read Along शामिल हैं (इनके लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा) शामिल नहीं हैं (हालांकि, अतिरिक्त शुल्क चुकाकर इनकी सदस्यता खरीदी जा सकती है) Business2 Google Workspace Business Starter (ज़्यादा से ज़्यादा 300 असली उपयोगकर्ता लाइसेंस) ✔ ✔ Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो) AppSheet Core Google Workspace Business Standard (ज़्यादा से ज़्यादा 300 असली उपयोगकर्ता लाइसेंस) ✔ ✔ ✔ एंटरप्राइज़ डेटा रीजन; Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो) AppSheet Core Google Workspace Business Plus (ज़्यादा से ज़्यादा 300 असली उपयोगकर्ता लाइसेंस) ✔ ✔ ✔ ✔(Google Vault शामिल है) एंटरप्राइज़ डेटा रीजन; Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो) AppSheet Core Google Workspace Business Base (ज़्यादा से ज़्यादा 20 असली उपयोगकर्ता लाइसेंस) ✔ (Gemini ऐप्लिकेशन7, Google Vids, Google Workspace Studio, और Notebook LM शामिल नहीं हैं7) Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो) AppSheet Core Enterprise Google Workspace Enterprise Starter ✔ ✔ ✔ एंटरप्राइज़ डेटा रीजन; Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो) AppSheet Core Google Workspace Enterprise Standard ✔ ✔ ✔ ✔ (Google Vault शामिल है) एंटरप्राइज़ डेटा रीजन; Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो) AppSheet Core Google Workspace Enterprise Plus (पहले इसे G Suite Enterprise कहा जाता था) ✔ (Google Cloud Search और क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन भी शामिल हैं) ✔ ✔ ✔ (Google Vault शामिल है) एंटरप्राइज़ डेटा रीजन Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage; Google Workspace Assured Controls और Assured Controls Plus (जहां लागू हो) AppSheet Core Business Continuity3 Business Continuity ✔ (Google Cloud Search और क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन भी शामिल हैं) ✔ ✔ ✔ (Google Vault शामिल है) एंटरप्राइज़ डेटा रीजन; Assured Controls Plus लागू नहीं AppSheet Core Business Continuity Plus ✔ (Google Cloud Search और क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन भी शामिल हैं) ✔ ✔ ✔ (Google Vault शामिल है) एंटरप्राइज़ डेटा रीजन; Assured Controls Plus लागू नहीं AppSheet Core Essentials Google Workspace Essentials Starter (ज़्यादा से ज़्यादा 100 असली उपयोगकर्ता लाइसेंस) ✔ (Gemini ऐप्लिकेशन7, Gmail, Google Chat, Google Workspace Studio, और Google Sites शामिल नहीं हैं) ✔ Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो) Google Workspace Essentials (पहले इसे G Suite Essentials और Drive Enterprise के नाम से जाना जाता था) ✔ (Gmail, Google Chat, Google Workspace Studio, और Google Sites शामिल नहीं हैं) ✔ Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो) Google Workspace Enterprise Essentials ✔ (Gmail, Google Chat, Google Workspace Studio, और Google Sites शामिल नहीं हैं) ✔ एंटरप्राइज़ डेटा रीजन; Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो) Google Workspace Enterprise Essentials Plus ✔ (Gmail, Google Chat, Google Workspace Studio, Google Sites शामिल नहीं हैं) ✔ एंटरप्राइज़ डेटा रीजन Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो) AppSheet Core Frontline4 Google Workspace Frontline Starter ✔ (Google Workspace Studio शामिल नहीं है) ✔ एंटरप्राइज़ डेटा रीजन; Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो) AppSheet Core Google Workspace Frontline Standard ✔ (Google Workspace Studio शामिल नहीं है) ✔ ✔ (Google Vault शामिल है) एंटरप्राइज़ डेटा रीजन; Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो) AppSheet Core Google Workspace Frontline Plus ✔ (क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन शामिल है, लेकिन Google Workspace Studio शामिल नहीं है) ✔ ✔ ✔ (Google Vault शामिल है) एंटरप्राइज़ डेटा रीजन Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो); Google Workspace Assured Controls और Assured Controls Plus (जहां लागू हो) AppSheet Core Education4 Google Workspace for Education Fundamentals (पहले इसे G Suite for Education कहा जाता था) ✔ ✔ ✔(Google Vault शामिल है) Google AI Pro for Education; Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो). इसके लिए भी पैसे चुकाने होंगे: Teaching and Learning ऐड-ऑन Read Along Google Workspace for Education Standard5 ✔ (Google Cloud Search शामिल है) ✔ ✔ एंटरप्राइज़ डेटा रीजन Google AI Pro for Education; Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो). इसके लिए भी पैसे चुकाने होंगे: Teaching and Learning ऐड-ऑन AppSheet Core, Read Along Google Workspace for Education Plus (पहले इसे G Suite Enterprise for Education कहा जाता था)5 ✔ (Google Cloud Search शामिल है) ✔ ✔ एंटरप्राइज़ डेटा रीजन Google AI Pro for Education; Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो) AppSheet Core, Read Along Nonprofits4 Google Workspace for Nonprofits ✔ ✔ Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो) AppSheet Core G Suite (लेगसी वर्शन)6 G Suite Basic ✔ (Gemini ऐप्लिकेशन7, Google Vids, Google Workspace Studio, और NotebookLM शामिल नहीं हैं) ✔ Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो) G Suite Business ✔ (Gemini ऐप्लिकेशन7, Google Vids, Google Workspace Studio, और NotebookLM शामिल नहीं हैं) ✔ ✔ ✔ (Google Vault शामिल है) एंटरप्राइज़ डेटा रीजन Google Voice या Google एसआईपी लिंक का कोई ऐड-ऑन; Meet ग्लोबल डायलिंग8; Workspace Additional Storage (जहां लागू हो) -
1. Google Workspace के हर वर्शन / एसकेयू के स्टोरेज की जानकारी https://support.google.com/a?p=storage_by_edition (इसे समय-समय पर अपडेट किया जा सकता है) पर दी गई है. Google Business Base के लिए स्टोरेज की सीमा, असली उपयोगकर्ताओं की संख्या को 20 जीबी से गुणा करने पर मिलने वाली संख्या है.
-
2. ईमेल से पुष्टि की जाने वाली सेवा के साथ Google Workspace Business वर्शन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए, कुछ मुख्य सेवाएं (Gmail, Google Calendar, और Google Workspace Business Plus के लिए Google Vault वगैरह), सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं, और फ़ंक्शन तब तक उपलब्ध नहीं होंगे, जब तक कि ईमेल पते के डोमेन नेम और आपके डोमेन नेम की पुष्टि नहीं कर ली जाती. इसके बारे में अतिरिक्त जानकारी https://support.google.com/a?p=gws-verification पर उपलब्ध है.
-
3. Business Continuity वर्शन के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, https://support.google.com/a?p=business-continuity-terms पर जाएं. यहां आपको इस्तेमाल और डेटा सिंक करने से जुड़ी पाबंदियों के बारे में भी जानकारी मिलेगी.
-
4. Google Workspace के ये वर्शन सिर्फ़ ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं:
-
−Google Business Base वर्शन सिर्फ़ पायलट प्रोग्राम के तहत उपलब्ध है. फ़िलहाल, यह सिर्फ़ भारत में कुछ ग्राहकों के लिए उपलब्ध है;
-
−Google Workspace Education के वर्शन (इनके बारे में https://support.google.com/a/answer/134628?sjid=2330997381971410080-NA पर बताया गया है);
-
−Google Workspace Frontline के वर्शन (इनके बारे में https://support.google.com/a/answer/10427827 पर बताया गया है);
-
−Google Workspace for Nonprofits के वर्शन (इनके बारे में https://support.google.com/nonprofits/answer/3215869?ref_topic=3247288 पर बताया गया है).
-
-
5. Google Workspace for Education Standard और Education Plus की सदस्यताएं खरीदने के लिए, दोनों में से जो भी ज़्यादा हो वह शर्त पूरी करना ज़रूरी है: (ए) ग्राहक के रजिस्टर किए गए कुल छात्र-छात्राओं (फ़ुल टाइम और पार्ट टाइम, दोनों तरह के छात्र-छात्राएं) और Education Fundamentals के लाइसेंस इस्तेमाल करने वाले सभी अन्य उपयोगकर्ताओं की संख्या. इनमें सक्रिय स्टाफ़ भी शामिल है और (बी) 50 असली उपयोगकर्ता लाइसेंस. इसके बारे में ज़्यादा जानकारी https://support.google.com/a/answer/14206754?hl=hi पर दी गई है.
-
6. अब G Suite के वर्शन की सदस्यताएं नहीं खरीदी जा सकतीं.
-
7. Google Workspace Business Base, Google Workspace Essentials Starter, G Suite Basic या G Suite Business वर्शन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक, Gemini ऐप्लिकेशन को अतिरिक्त प्रॉडक्ट के तौर पर ऐक्सेस कर सकते हैं. यह ऐप्लिकेशन, इन वर्शन के लिए मुख्य सेवा के तौर पर उपलब्ध नहीं है. हालांकि, इसके लिए नीचे दी गई, अतिरिक्त प्रॉडक्ट की शर्तें लागू होंगी. Google Workspace Business Standard का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक, Notebook LM को भी ऐक्सेस कर सकते हैं. हालांकि, यह इस वर्शन के लिए मुख्य सेवा के तौर पर उपलब्ध नहीं है. इसे अतिरिक्त प्रॉडक्ट के तौर पर ऐक्सेस किया जा सकता है. इसके लिए, नीचे दी गई, अतिरिक्त प्रॉडक्ट की शर्तें लागू होंगी.
8. चुनिंदा देशों (जैसे, भारत) में रहने वाले खरीदारों के लिए, Meet ग्लोबल डायलिंग की सुविधा के तहत कॉल करने पर कुछ पाबंदियां लागू होती हैं. इनके बारे में https://support.google.com/meet/answer/9683440?sjid=8891416490193079382-NC पर बताया गया है.
Google Workspace के अन्य वर्शन, अपग्रेड, और एसकेयू:
-
Google Workspace for Education के अपग्रेड और ऐड-ऑन
-
"Endpoint Education Upgrade" Google Workspace for Education Fundamentals का अपग्रेड वर्शन है. इसका इस्तेमाल अतिरिक्त शुल्क देकर किया जा सकता है. इस वर्शन के लाइसेंस वाले सभी असली उपयोगकर्ता, स्कूल से मिले 15 Android और iOS डिवाइसों को मैनेज और सुरक्षित कर सकते हैं. इसके लिए, Google Workspace for Education Standard या Plus वर्शन में अपग्रेड करने की ज़रूरत नहीं है. हालांकि, Google के अनुरोध करने पर, उपयोगकर्ताओं को यह साबित करना होगा कि वे इस सुविधा का इस्तेमाल 15 या इससे कम डिवाइसों के लिए ही कर रहे हैं.
-
"Google Workspace for Education के लिए Teaching and Learning ऐड-ऑन" Google Workspace for Education Fundamentals का एक ऐड-ऑन है. यह अतिरिक्त शुल्क पर उपलब्ध है. इसमें आपस में बातचीत करने, मिलकर काम करने, और क्लास को मैनेज करने के लिए अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं. साथ ही, असली उपयोगकर्ता के हर लाइसेंस के हिसाब से 100 जीबी अतिरिक्त स्टोरेज भी मिलता है.
-
-
चैट इंटरऑपरेबिलिटी
-
"चैट इंटरऑपरेबिलिटी", Google Workspace का एक अतिरिक्त एसकेयू है. यह Google Chat का इस्तेमाल करके, तीसरे पक्ष के चुनिंदा मैसेजिंग प्लैटफ़ॉर्म के उपयोगकर्ताओं के साथ चैट करने की सुविधा देता है. इसके लिए, यह चैट इंटरऑपरेबिलिटी (दूसरे सिस्टम के साथ काम करना) की सुविधा देने वाली तीसरे-पक्ष की सेवाओं के साथ मिलकर काम करता है.
-
-
Cloud Search Platform
-
"Cloud Search Platform", Google Workspace का ही एक वर्शन है. इसमें Google Cloud Search और इसके साथ इस्तेमाल की जाने वाली ये सेवाएं शामिल हैं: (a) Cloud Identity मैनेजमेंट, (b) Google Contacts, और (c) Google Groups for Business. Cloud Search Platform, तीसरे पक्ष के डेटा सोर्स में मौजूद कॉन्टेंट को खोजने और उससे जुड़ी मदद पाने की सुविधाएं देता है.
-
-
Google AI Ultra
-
"Google AI Ultra for Business" Google Workspace Business और Google Workspace Enterprise के सभी वर्शन के लिए एक अपग्रेड है. इससे उपयोगकर्ताओं को Workspace में Gemini, Gemini ऐप्लिकेशन, और NotebookLM में एआई की सुविधाओं और मॉडल का टॉप-लेवल ऐक्सेस मिलता है. साथ ही, उन्हें इन सुविधाओं और मॉडल के इस्तेमाल की सबसे ज़्यादा सीमाएं मिलती हैं. इसके अलावा, उन्हें https://support.google.com/a?p=gws_ai_ultra पर बताए गए अतिरिक्त प्रॉडक्ट का ऐक्सेस भी मिलता है. Google AI Ultra for Business पर https://support.google.com/a?p=gemini_terms और https://support.google.com/a?p=gws_ai_ultra_credits में बताई गई, इस्तेमाल की तय सीमाएं लागू होती हैं.
-
अतिरिक्त प्रॉडक्ट:
-
अतिरिक्त प्रॉडक्ट न तो Google Workspace के कानूनी समझौते के दायरे में आते हैं और न ही Google Workspace की सेवाओं में शामिल होते हैं. इनका इस्तेमाल करने पर, अतिरिक्त प्रॉडक्ट की शर्तें लागू होती हैं. ये शर्तें https://workspace.google.com/terms/additional_services.html पर दी गई हैं. नीचे दिए गए अतिरिक्त प्रॉडक्ट के इस्तेमाल पर, अतिरिक्त शर्तें इस तरह लागू होती हैं:
-
"कारोबार के लिए Google Play" एक प्लैटफ़ॉर्म है जिसे Google ने ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया है. इसकी मदद से ग्राहक उन Android डिवाइसों को मैनेज कर सकते हैं जिनका इस्तेमाल उनके असली उपयोगकर्ता करते हैं. इनमें वे डिवाइस शामिल हैं जिन्हें ग्राहकों ने असली उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराया है या जिनकी पहचान उन्होंने असली उपयोगकर्ताओं के डिवाइस के तौर पर की है. ग्राहक ऐसे डिवाइसों पर, मैनेज किए जा रहे Play Store से ऐप्लिकेशन उपलब्ध कराने के लिए, 'कारोबार के लिए Google Play' का इस्तेमाल कर सकता है. 'कारोबार के लिए Google Play' के इस्तेमाल पर लागू होने वाली शर्तें www.android.com/enterprise/terms पर दी गई हैं.
-
"Flow", "Project Mariner", और "Whisk" अगली पीढ़ी के एआई टूल हैं जो Google AI Ultra for Business में उपलब्ध हैं. https://support.google.com/a?p=gws_ai_ultra पर इस बारे में पर ज़्यादा जानकारी दी गई है.
-