Google Telephony सेवाओं के लिए निजता से जुड़ी जानकारी
Google की निजता नीति इन पर लागू होती है: (i) Google Voice Personal और (ii) आउटबाउंड कॉल करने और इनकमिंग कॉल रिसीव करने के लिए, Google Meet का इस्तेमाल ("Google Meet Telephony"). Google Telephony सेवाओं की निजता से जुड़ी जानकारी के मामलों में, Google Voice, Google Voice Personal, और Google Meet Telephony को एक साथ "Google Telephony सेवाएं" कहा जाता है. Google Telephony सेवाओं के लिए निजता से जुड़ी इस जानकारी ("जानकारी") में, Google Telephony सेवाओं का इस्तेमाल करते समय ("असली उपयोगकर्ता" के तौर पर) आपकी इकट्ठा की गई जानकारी के बारे में थोड़ा और विस्तार से बताया गया है. साथ ही, यह भी बताया गया है कि हम उस जानकारी को कैसे इस्तेमाल और शेयर कर सकते हैं. कृपया इसे और Google की निजता नीति को ध्यान से पढ़ें.
यह जानकारी, Google ग्रुप में शामिल अलग-अलग Google Telephony की सेवा देने वाली कंपनियों (हर एक, "GTSP") की ओर से ऑफ़र की जाने वाली Google Telephony सेवाओं पर लागू होती है. आपको Google Telephony की सेवाएं देने वाली GTSP कंपनी का फ़ैसला, इन बातों से तय किया जाएगा: सेवाएं ऑर्डर करने वाले ग्राहक ("ग्राहक") का बिलिंग पता और आपकी जगह की जानकारी. Google Voice Personal के लिए, हो सकता है कि ग्राहक और असली उपयोगकर्ता, दोनों आप ही हों. GTSP, Google Telephony की सेवाएं देने के लिए, Google Affiliates और तीसरे पक्ष की ऐसी कंपनियों ("Telephony की सेवा देने वाली कंपनियां") का भी इस्तेमाल करती हैं जो Google की नहीं हैं. सभी GTSP (निजता से जुड़ी इस जानकारी में इन्हें "हम" कहा गया है) और टेलीफ़ोनी सेवा देने वाली कंपनियों की सूची यहां दी गई है: (i) Google Voice और Google Voice Personal के लिए, https://workspace.google.com/terms/service-terms/voice/providers; और (ii) Google Meet Telephony के लिए, https://workspace.google.com/terms/service-terms/meet-telephony/providers.html. हर इकाई पर, उसके देश के कानून लागू होते हैं.
हम कौनसी अतिरिक्त जानकारी इकट्ठा करते हैं और उसका इस्तेमाल कैसे करते हैं
Google की निजता नीति में बताया गया है कि हम इकट्ठा की गई जानकारी का इस्तेमाल कैसे करते हैं. Google Telephony की सेवा से इकट्ठा की गई जानकारी का हम किस तरह इस्तेमाल करते हैं, यहां इसके बारे में विस्तार से बताया गया है.
Google Workspace खाता, एक ऐसा Google खाता होता है जो आपके डोमेन एडमिन ने बनाया होता है और वही इसे मैनेज भी करता है. Google Voice और Google Meet Telephony के लिए, आपका डोमेन एडमिन और आपका Google Workspace खाता मैनेज करने वाला कोई भी रीसेलर, आपके खाते में सेव की गई जानकारी, जैसे कि कॉल रिकॉर्ड, टेक्स्ट मैसेज या वॉइसमेल को ऐक्सेस और सेव कर सकता है. डोमेन एडमिन किस तरह आपके डेटा को कंट्रोल करते हैं, इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, Google की निजता नीति देखें. Google Voice Personal में कोई डोमेन एडमिन नहीं होता है.
जब कोई ग्राहक या असली उपयोगकर्ता, अपने मौजूदा मोबाइल ऑपरेटर से किसी पुराने फ़ोन नंबर को Google Voice पर पोर्ट करने का अनुरोध करता है, तो हम उस ऑपरेटर के साथ आपकी जानकारी शेयर करते हैं. इसमें आपका नाम, पता, और फ़ोन नंबर जैसी जानकारी शामिल होती है. हम Google Telephony की सेवाओं के इस्तेमाल के आधार पर, आपसे सीधे तौर पर भी निजी जानकारी इकट्ठा करते हैं. इसमें कॉल का इतिहास शामिल है. जैसेः जिस व्यक्ति को कॉल किया गया है उसका फ़ोन नंबर, जिसने कॉल किया है उसका फ़ोन नंबर, जगह की जानकारी, तारीख, समय, और कॉल की अवधि.
हम इस निजी जानकारी का इस्तेमाल, ग्राहक को बिल भेजने और लागू होने वाले कानूनों और नियमों का पालन करने के लिए करते हैं. जैसेः (i) स्थानीय फ़ोन नंबर उपलब्ध करवाने के लिए; (ii) ग्राहक या असली उपयोगकर्ता की जानकारी को, सेवा देने वाले किसी नए ऑपरेटर को पोर्ट करने के लिए; (iii) आपातकालीन सेवाओं को कॉल करने में मदद करने के लिए; और (iv) "हम कौनसी जानकारी शेयर करते हैं" सेक्शन में बताए गए तरीके से तालमेल बैठाकर चलने के लिए.
हम Google Telephony की सेवाओं में न तो विज्ञापन दिखाते हैं और न ही Google Telephony की सेवाओं से इकट्ठा की गई निजी जानकारी का इस्तेमाल, मार्केटिंग या विज्ञापन के लिए करते हैं. Google Telephony की सेवाओं के इस्तेमाल से जुड़ी आपकी जगह की जानकारी का डेटा, सिर्फ़ इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन नेटवर्क पर बातचीत की सुविधा देने, बिलिंग, आपातकालीन कॉल, और लागू होने वाले कानून के पालन के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
हम कौनसी जानकारी शेयर करते हैं
-
Google की निजता नीति में बताया गया है कि हम इकट्ठा की गई जानकारी को कैसे शेयर करते हैं. Google Telephony की सेवाओं से इकट्ठा की गई जानकारी को हम किस तरह शेयर करते हैं, यहां इसके बारे में विस्तार से बताया गया है.
-
• आपकी निजी जानकारी, टेलीफ़ोनी सेवा देने वाली कंपनियों के साथ शेयर की जा सकती है, ताकि ऊपर बताए गए संबंधित अधिकार क्षेत्रों के सभी लागू कानूनों और नियमों का पालन किया जा सके. यह जानकारी इसलिए भी शेयर की जाती है, ताकि आप और अन्य असली उपयोगकर्ता, पब्लिक स्विच्ड टेलीफ़ोन नेटवर्क (पीएसटीएन) पर कॉल कर सकें, वहां से कॉल रिसीव कर सकें, और बिलिंग की सुविधा का लाभ उठा सकें. आपातकालीन कॉल हैंडल करने वाली संस्थाओं को कॉलर की जगह से जुड़ी जानकारी दी जा सकती है.
-
• लागू होने वाले कानून, नियमों, कानूनी प्रक्रियाओं या अनिवार्य सरकारी अनुरोधों का पालन करने के लिए, यह ज़रूरी हो सकता है कि हम Google Telephony सेवाएं देने के दौरान मिली आपकी कुछ जानकारी (जैसे कि कॉल इतिहास का डेटा) को अपने पास सुरक्षित रखें.
-
• कानून की ज़रूरतों के मुताबिक, हम सरकारी अधिकारियों या संस्थाओं सहित अन्य ज़रूरी निकायों के साथ असली उपयोगकर्ता की जानकारी शेयर कर सकते हैं या उसे ऐक्सेस कर सकते हैं. इसमें नाम, पते, फ़ोन नंबर, कॉल रिकॉर्ड, बातचीत का कॉन्टेंट, जगह की जानकारी, बिलिंग की जानकारी या फिर ग्राहक या आपके द्वारा Google Telephony सेवाओं के इस्तेमाल से इकट्ठा की गई कोई भी अन्य जानकारी शामिल हो सकती है.
-
• अगर आपने Google Voice या Google Voice Personal का इस्तेमाल करके कॉल किया है, तो जिस व्यक्ति को आपने कॉल किया है उसे आपका फ़ोन नंबर दिख सकता है. अपना फ़ोन नंबर दूसरों को दिखने से कैसे रोकें, इसकी जानकारी यहां दी गई है.
-
हमसे संपर्क करें
Google Voice और Google Meet Telephony के लिए, अगर आपके मन में Google Workspace खातों के मैनेजमेंट या आपके डोमेन द्वारा निजी जानकारी के इस्तेमाल को लेकर कोई सवाल है, तो कृपया अपने Google Workspace एडमिन से संपर्क करें.
अगर आपको हमारे काम के तरीकों के बारे में और जानना है, तो कृपया Google Workspace Security & Trust Center पर जाएं या हमारी Google की निजता नीति देखें. हमारी निजता नीति और Google के प्रॉडक्ट और सेवाओं के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, निजता से जुड़ी समस्या हल करने वाला टूल देखें. अगर Google Workspace के एडमिन को इस जानकारी के बारे में कुछ जानना है, तो उन्हें अपने एडमिन खाते में साइन इन करके, संपर्क करने का फ़ॉर्म भरना होगा.